बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
मुस्लिम समाज ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीम को सौंपा ज्ञापन
चंदेरी (27 मई2026)
देश में आए दिन गाय के नाम पर मुसलमानों के साथ मारपीट अत्याचार एवं जघन्य अपराधों की घटनाएं सामने आती रहती हैं
इसे रोकने के लिए मुस्लिम समाज ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग की है
चंदेरी के मुस्लिम समाज ने आज महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी चंदेरी मनीष धनगर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें महामहिम राष्ट्रपति महोदय से निवेदन किया गया है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए संसद में तत्काल प्रभाव से विधेयक पारित किया जाकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए साथ ही अपनी चार सूत्रीय प्रमुख मांगों में देश में सारे बूचड़खाने जिनमें गाय का वध होता हों बंद किया जाए। गाय से जुड़ी कोई भी चीज का व्यापार ना हो। गाय से जुड़ी चीजों का निर्यात बंद हो। कंपनी के उत्पाद जिस पर धार्मिक देवी देवताओं के फोटो धार्मिक चिन्ह अंकित रहते हैं तत्काल प्रभाव से इन उत्पादों पर रोक लगाई जाए। मुस्लिम समाज को गौशाला के लिए जमीन व सरकार द्वारा दी जाने वाली गाय को सहायता प्रदान की जाएं। रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुई दुर्घटना की मुस्लिम समाज निंदा करता है।
आज़ सैकड़ों की संख्या मुस्लिम समाज के लोगों ने मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी चंदेरी के अध्यक्ष एडवोकेट इदरीश खान पठान संरक्षक असीर अहमद के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी मनीष धनगर को राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वाले मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक जामा मस्जिद के शाही पेश इमाम हाफिज अब्दुल रशीद आकिब मौलाना उर्स कमेटी के सदर सैयद शाहनवाज हाशमी, पूर्व उर्स कमेटी सदर सलीम जावेद,अंसारी मुस्लिम समाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीम अंसारी,, एडवोकेट तनवीर जाफरी एडवोकेट अनीस उल्ला खान, वसीम पठान लईक अंसारी सुफेर इलाहाबादी नदीम खान पठान आसमा परवीन के साथ सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने आज ज्ञापन सौंपकर अपनी मुख्य मांगों पर विचार करने का महामहिम राष्ट्रपति महोदय से निवेदन किया है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने से गाय का वध पर लगाम लगेगी साथ ही किसी भी धर्म की भावनाएं आहत नहीं होगी।
