इंदौर। रोबोट चौराहा स्थित श्री चिंतामण हनुमान मंदिर में 5 मई को श्री चिंतामण हनुमान सेवाभक्त मंडल की ओर से विशाल कन्या पूजन एवं कन्या भोजन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के मुख्य पुजारी एवं अध्यक्ष पं. शैलेंद्र जोशी ने बताया कि प्रति माह की तरह इस माह भी कन्याओं का पद पूजन, भोजन एवं उपहार वितरण किया गया। आयोजन के दौरान सभी कन्याओं को पानी की बोतल वितरित की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। इसी अवसर पर पं. शैलेंद्र जोशी एवं विद्या शैलेंद्र जोशी की विवाह वर्षगांठ भी धूमधाम से मनाई गई।
पं. शैलेंद्र जोशी ने कहा कि मंदिर में हर माह कन्या पूजन, भजन-सत्संग, भंडारा एवं धार्मिक आयोजन कर सनातन संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से संस्था से जुड़कर सेवा कार्यों में भाग लेने की अपील की।
इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती विद्या शैलेंद्र जोशी, भावेश जोशी, दिव्या जोशी, सौम्या जोशी, पुजारी माधव जोशी, पुजारी भुवनेश जोशी, मामाश्री, कान्हा शर्मा, ओमी पटोल, अर्जुन शेखावत, विनीत गुर्जर, प्रदीप यादव, प्रतीक यादव, सिद्धार्थ यादव, राजेश धीमान एवं सोमेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
