’बंदर’ से बॉबी देओल का स्टाइलिश लुक आया सामने, कल रिलीज होगा अनुराग कश्यप की फिल्म का टीजर!
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित, निखिल द्विवेदी के ‘सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ज़ी स्टूडियो द्वारा बैक्ड, बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ में एक ऐसी शानदार स्टार कास्ट है, जिस पर सबकी नज़रें टिकी हैं!
जब से बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, राज बी. शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले स्टारर फिल्म ‘बंदर’ का ऐलान हुआ है, दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्सुकता है। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अपने फर्स्ट लुक से ही चर्चा बटोर ली थी और अब मेकर्स ने टीज़र रिलीज़ की घोषणा के साथ बॉबी देओल का एक नया लुक भी सामने रखा है।
https://www.instagram.com/p/DX_GC-jjDSO/?igsh=ZzNseWd1aTFiYmYz
बिल्कुल कूल और क्लासी लग रहे बॉबी देओल इस लुक में बेहद स्टाइलिश दिख रहे हैं। उन्होंने शिमरी जैकेट पहनी है और हाथ में इलेक्ट्रिक गिटार पकड़ा हुआ है। बॉबी का यह नया और वाइब्रेंट लुक फिल्म के मिजाज की एक झलक पेश करता है।
’बंदर’ को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी शानदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और निखिल द्विवेदी के ‘सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म जी स्टूडियोज द्वारा बैक्ड है। ‘बंदर’ 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
