~ लॉन्च ऑफर: शून्य लॉगिन शुल्क और 50 लाख रुपये तक स्पॉट सैंक्शन ~
पीथमपुर, 29 अप्रैल 2026:अग्रणी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी और आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड की सहायक कंपनी आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (“एबीएचएफएल”) ने अपने अखिल भारतीय वितरण नेटवर्क के विस्तार की व्यापक योजना के तहत पीथमपुर में एक नई शाखा शुरू करके मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। इस नई शाखा के साथ, मध्य प्रदेश में एबीएचएफएल का कुल नेटवर्क 22 शाखाओं तक पहुंच गया है, जिससे उच्च-विकास वाले बाजारों में इसकी मौजूदगी मजबूत हुई है और ग्राहकों की पहुंच बेहतर हुई है।
पीथमपुर की औद्योगिक वृद्धि और कार्यबल-आधारित आवास मांग इसे हाउसिंग फाइनेंस समाधानों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बनाती है। नई शाखा इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सुलभ और स्थानीयकृत हाउसिंग फाइनेंस समाधान प्रदान करेगी।
एबीएचएफएलविभिन्न ग्राहक वर्गों के लिए अनुकूलित हाउसिंग फाइनेंस समाधानों की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करता है, जिसमें अफोर्डेबल हाउसिंग, प्राइम हाउसिंग, कंस्ट्रक्शन फाइनेंस और लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी शामिल हैं। ये सेवाएं वेतनभोगी व्यक्तियों, स्व-रोज़गार पेशेवरों, स्व-रोज़गार गैर-पेशेवरों और उभरते आय वर्गों की जरूरतों को पूरा करती हैं। एक मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम के समर्थन से, एबीएचएफएलसहज ऑनबोर्डिंग, तेज़ स्वीकृतियां और बेहतर पारदर्शिता सुनिश्चित करता है, जिससे ग्राहकों को श्रेष्ठ अनुभव मिलता है।
लॉन्च के अवसर पर, एबीएचएफएल 27 अप्रैल से 31 मई 2026 तक शून्य लॉगिन शुल्क के साथ ₹50 लाख तक के स्पॉट लोन सैंक्शन की पेशकश कर रहा है, जिससे ग्राहकों को तेज़ और अधिक किफायती ऋण सुविधा उपलब्ध होगी।
विस्तार पर बोलते हुए, आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ श्री पंकज गाडगिल ने कहा, “मध्य प्रदेश हमारे लिए एक प्रमुख विकास बाजार है। मजबूत मांग और बढ़ती आकांक्षाओं के साथ, हम ग्राहकों से जुड़ाव को और गहरा करने के लिए अपनी क्षेत्रीय उपस्थिति का विस्तार कर रहे हैं। अपने बढ़ते वितरण नेटवर्क को मजबूत डिजिटल क्षमताओं के साथ जोड़कर, हमारा उद्देश्य ग्राहकों के लिए घर खरीदने की यात्रा को सरल, तेज़ और परेशानी-मुक्त बनाना है।
हैप्पी होम लोन जर्नी’ के अपने वादे के अनुरूप, यह विस्तार एबीएचएफएल के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, जिम्मेदार ऋण वितरण और विविध एवं व्यापक रिटेल पोर्टफोलियो के माध्यम से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
