छत्तीसगढ़ के खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी सूची
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन...
Spread the loveबिलासपुर : दीपावली और छठ पर्व के...
Spread the loveनन्हें कदम ऊंची उड़ान यूनिक हॉस्पिटल...
जोधपुर,। जोधपुर एयरपोर्ट में करीब एक महीने बाद 28 अप्रैल मंगलवार से दोबारा संचालन के लिए तैयार है। रनवे मरम्मत कार्य के चलते बंद एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट बेंगलुरु से सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल ने मीडिया को बताया कि विभिन्न शहरों के लिए नियमित उड़ान सेवाएं फिर शुरू हो रही हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। बताया गया कि भारतीय वायुसेना द्वारा रनवे की री-कारपेटिंग के लिए 29 मार्च से 27 अप्रैल तक सभी सिविल उड़ानों को बंद किया गया था। इस दौरान इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुकिंग भी रोक दी थी। जोधपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, जयपुर और अहमदाबाद के लिए रोजाना करीब 14 उड़ानें संचालित होती हैं, जो अब फिर से सामान्य हो जाएंगी।
