जयपुर महापौर ने की निगमायुक्त से स्वच्छता कार्य प्रणाली पर चर्चा
February 11, 2022 1 minute read
Spread the love
दिनांक 11 फरवरी 2022। आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में लगतार पांच बार देश में स्वच्छता में नंबर वन इंदौर शहर की सफाई व्यवस्था व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को देखने देश व प्रदेश के विभिन्न शहरो के जनप्रतिनिधियो व अधिकारियो द्वारा लगातार इंदौर का भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम ग्रेटर जयपुर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर द्वारा आज आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल से सौजन्य भेंट की गई।
इस अवसर पर आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा नगर निगम ग्रेटर जयपुर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को इंदौर की स्वच्छता कार्य प्रणाली के तहत डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य, कचरा सेग्रिकेशन, 6 बिन हर दिन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, जीरो वेस्ट वार्ड, जीरो वेस्ट इवेंट, नाला टेपिंग कार्य, टेªचिंग ग्राउण्ड देवगुराडिया स्थित बायो गैस प्लांट, ड्राय-वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, सी एंड डी वेस्ट प्लांट, बेकलेन सफाई व सौन्दर्यीकरण कार्य, निगम कर्मचारियो के लिये कल्याणकारी योजना, सफाई मित्र सुरक्षा चैंलेज एवं अन्य कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जयपुर महापौर डॉ. गुर्जर द्वारा स्वच्छता पर किये जा रहे विभिन्न कार्यो व योजना की भूरी-भूरी पं्रंशसा की।