चंदेरी (21अप्रैल 2026) हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत मखदूम शाह बाबा का 153 वां उर्स 27अप्रैल से 29अप्रैल 2026 तक मनाया जाएगा
उर्स कमेटी के अध्यक्ष सैयद शाह नवाज हाशमी ने जानकारी देते हुए बताया कि मखदूम शाह बाबा का उर्स 27 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026तक मनाया जाएगा मखदूम शाह बाबा के उर्स में चंदेरी के अलावा गुना शिवपुरी झांसी भोपाल टीकमगढ़ अशोकनगर मुंगावली विदिशा सागर ललितपुर तथा आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में सभी धर्मों के लोग पहुंचकर अकीदत के फूल पेश कर कौमी एकता की मिसाल कायम करते हैं मखदूम शाह बाबा का उर्स 27 से 29 मार्च तक मनाया जाता था लेकिन पिछले चार बार से फरवरी -मार्च माह में रमजान का पवित्र महीना होने पर उर्स की तारीख को आगे बढ़ाया गया इस बार हजरत मखदूम शाह बाबा का 153 वां उर्स 27 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक मनाया जाएगा 27 अप्रैल 2026को मीलाद शरीफ एवं कुरान खानी तथा रात्रि में स्थानीय उलमा इकराम व हाफिजे कुरआन के प्रवचन होंगे तथा नातिया मुशायरा होगा तथा सभी की भलाई तरक्की एवं खुशहाली तथा भारत देश की तरक्की के लिए दुआ की जाएगी ! 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को रात्रि में सुप्रसिद्ध जुनैद सुल्तानी कव्वाल मुंबई एवं अदनान नाजा कव्वाल मुंबई के बीच शानदार कव्वाली मुकाबला होगा जिसमें हम्द नात मन्क़बत के अलावा देश भक्ति पर आधारित कव्वाली प्रस्तुत की जाएगी! 29 अप्रैल 2026 बुधवार की रात्रि में सुप्रसिद्ध कव्वाल शाकिब अली साबरी फैजाबाद उत्तर प्रदेश एवं रेहान अली कव्वाल मेरठ उत्तर प्रदेश प्रदेश के बीच शानदार कव्वाली मुकाबला होगा जिसमें धार्मिक कव्वाली हम्द नात के अलावा राष्ट्रीय एकता देशभक्ति पर आधारित कव्वालियों की प्रस्तुति दी जाएगी!
29 अप्रैल को पेश होगी अमन की चादर
हर साल की तरह इस साल भी उर्स के आखिरी दिन रात्रि 9:00 बजे हजरत मखदूम शाह बाबा के दरबार में अमन की चादर पेश की जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में सभी धर्मों के अकीदत मन्द श्रद्धालु उपस्थित होते हैं इस मौके पर देश में आपसी मेल मिलाप एवं भाईचारा कायम रहने तथा भारत देश की तरक्की खुशहाली की विशेष प्रार्थना (दुआ) की जाएगी