चक्रवात ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त; मुख्यमंत्री नायडू ने अमित शाह को लिखा पत्र
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love नई दिल्ली, 28 अक्टूबर ।...
Spread the love – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 09 अप्रैल 2026
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकि विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत मरवाही विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के जल बहिनियों को उनके मौजूदा कौशल ज्ञान और सुरक्षा मानकांे को अद्यतन करने के लिए पुनरावर्ती प्रशिक्षण (रिफ्रेशर ट्रेनिंग) दिया गया। सदभावना भवन मरवाही में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा उन्हें जल गुणवत्ता के सभी पैमाने पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा जल जनित बीमारियों के दुष्प्रभाव एवं रोकथाम के बारे में बताया गया। उन्हें जलस्त्रोतों का जलगुणवत्ता परीक्षण, जल संरक्षण एवं जल के समुचित उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर जल गुणवत्ता पंजी संधारित करने और विभागीय साइट पर एंट्री करने का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मसुरीखार, धनपुर, धोबहर, साल्हेकोटा, रटगा, राजाडीह, डोंगरिया, गुदुमदेवरी, बगड़ी, महोरा, अण्डी, मझगवां, नगवाही, डुमरखेरवा, दरमोहली, लटकोनीखुर्द, कोदवाही, सिलपही, भर्रीडांड, बरगवां, लटकोनी, करसिवां, निमधा एवं अमेराटिकरा ग्राम की जल बहिनियां शामिल थीं।
