दो बेटियों की मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण के लिए खास हुई दिवाली, परिवार के साथ बिताएंगी सुकून भरे पल
Spread the loveमुंबई ,यह दिवाली दीपिका पादुकोण के...
Spread the loveमुंबई ,यह दिवाली दीपिका पादुकोण के...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा...
Spread the loveरायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी....
कोंडागांव, 09 अप्रैल 2026
जिला प्रशासन कोंडागांव के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु 6 अप्रैल 2026 से 8 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर वितरण करना था।
शिविर के अंतिम दिन 8 अप्रैल 2026 को नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल की उपस्थिति में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा 4 दिव्यांगजनों को कैलीपर्स, 14 लोगों को कृत्रिम हाथ/पैर, 11 हितग्राहियों को ट्रायसायकल तथा 3 लोगों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। इसके साथ ही कुल 55 पंजीकृत दिव्यांगजनों में से 46 का निःशक्त प्रमाण पत्र बनाकर मौके पर ही वितरण किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों को कानूनी सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, समाज कल्याण विभाग की अधिकारी श्रीमती ललिता लकड़ा, मेडिकल टीम, श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के कर्मचारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
