- ऑसम इंटेलीजेंस मल्टी-असिस्टेंट सिस्टम: इसमें बिक्सबाय, जेमिनी और परप्लेक्सिटी शामिल हैं, ताकि उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार AI असिस्टेंट चुन सकें
- ट्रांसलेशन एंड ट्रांसक्रिप्शन फीचर: भारत में अंग्रेज़ी, हिंदी और गुजराती में आवाज़ को टेक्स्ट में बदलने और अनुवाद करने की सुविधा देता है
- कैमरा सिस्टम में AI इंटीग्रेशन: कैमरा अब ऑब्जेक्ट इरेज़र और बेस्ट फेस जैसे AI-पावर्ड फोटो टूल्स के साथ और बेहतर फोटो अनुभव प्रदान करता है
गुरुग्राम, भारत – 30 मार्च 2026: सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये डिवाइस यूज़र्स को बेहतरीन AI अनुभव, वॉइस और ट्रांसलेशन क्षमताएं और एडवांस फोटोग्राफी फीचर्स प्रदान करते हैं। ये फोन ‘ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग’ (फोन के भीतर ही प्रोसेसिंग) को प्राथमिकता देते हैं, जिससे स्पीड, सुरक्षा और एफिशिएंसी में सुधार होता है।
गैलेक्सी A57 5G और A37 5G में AI का सबसे नया और खास फीचर ‘डायरेक्ट वॉइसमेल’ है। अगर आप कॉल नहीं उठा पाते, तो यह सुविधा कॉलर को मैसेज छोड़ने का विकल्प देती है, और खास बात यह है कि वह मैसेज आपको बिल्कुल कॉलर की असली आवाज़ में सुनाई देता है। AI इसे तुरंत टेक्स्ट में बदल देता है और फोन में सुरक्षित सेव कर लेता है, यानी इसके लिए आपको नेटवर्क ऑपरेटर पर निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं है।
इसके साथ ही, नया एन्हांस्ड ट्रांसलेशन और ट्रांसक्रिप्शन फीचर भारत में अंग्रेज़ी, हिंदी और गुजराती भाषाओं को सपोर्ट करता है। यह आपकी आवाज़ को टेक्स्ट में बदल देता है और तुरंत उसका अनुवाद कर देता है, ताकि यूज़र्स उसे अपनी भाषा में पढ़ सकें।
शोर-शराबे वाली जगह पर भी साफ़ बात करने के लिए इसमें ‘कॉल कैप्शन्स’ फीचर दिया गया है, जो रियल-टाइम में कॉल का टेक्स्ट स्क्रीन पर दिखाता है—यानी आप एक साथ सुन और पढ़ भी सकते हैं। वहीं, ‘वॉइस फोकस‘ फीचर आसपास के शोर को खत्म कर देता है, जिससे ट्रैफिक, एयरपोर्ट, मार्केट या मेट्रो जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी कॉल एकदम साफ़ सुनाई देती है।
सैमसंग के ‘AI को सभी के लिए सुलभ बनाने’ के वादे के तहत, इन दोनों फोंस में ‘ऑसम इंटेलिजेंस’ को हर स्तर पर जोड़ा गया है। इसके केंद्र में ‘मल्टी-असिस्टेंट इकोसिस्टम’ है, जो ‘One UI 8.5’ के साथ बिक्सबाय, जेमिनी और परप्लैक्सिटी को सपोर्ट करता है। इससे यूज़र्स को अपनी पसंद का AI चुनने की आज़ादी मिलती है और वे जानकारी खोजने, कंटेंट की समरी बनाने या डिवाइस कंट्रोल करने के लिए किसी एक सिस्टम तक सीमित नहीं रहते।
दमदार हार्डवेयर इन AI फीचर्स को और भी स्मूथ बनाता है। गैलेक्सी A57 5G में ‘एक्सिनोस 1680’ प्रोसेसर है जो 33% बेहतर एनपीयू परफॉर्मेंस देता है, जबकि गैलेक्सी A37 5G ‘एक्सिनोस 1480’ प्रोसेसर पर चलता है, जो पिछली जनरेशन के मुकाबले 162% बेहतर एनपीयू परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इन अपग्रेडेड प्रोसेसर्स की मदद से इमेज प्रोसेसिंग और विज़ुअल सर्च जैसे AI काम बहुत तेज़ और सीधे फोन पर ही होते हैं।
गूगल का लोकप्रिय ‘सर्कल टू सर्च’ फीचर अब और भी एडवांस हो गया है। अब यूज़र्स एक ही इमेज में कई चीज़ों को सीधे स्क्रीन से सर्च कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें ऐप्स बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
कैमरा सिस्टम में भी गहरा AI इंटीग्रेशन है, जो एक्सपोज़र को खुद-ब-खुद एडजस्ट करता है, सब्जेक्ट को पहचानता है और बारीकियों को सुधारकर साफ़, नैचुरल और नॉइज़-फ्री फोटोज़ देता है।
AI–पावर्ड एडिटिंग टूल्स जैसे ‘ऑब्जेक्ट इरेज़र’ अब पहले से बेहतर हो गए हैं, जो फोटो से अनचाही चीज़ों को तुरंत हटा सकते हैं। वहीं, ‘बेस्ट फेस’ फीचर ग्रुप फोटोज़ की कई फ्रेम्स को मिलाकर हर व्यक्ति का सबसे अच्छा एक्सप्रेशन चुनता है और एक परफेक्ट फोटो तैयार करता है।
AI फीचर्स सिर्फ कैमरा या कॉल तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे ऑपरेटिंग सिस्टम का हिस्सा हैं। One UI 8.5 में AI–आधारित प्राइवेसी अलर्ट्स भी दिए गए हैं, जो यूज़र को तुरंत चेतावनी देते हैं जब कोई ऐप कॉन्टैक्ट्स, फोटो या लोकेशन जैसे संवेदनशील डेटा को एक्सेस करने की कोशिश करता है। इन नए फीचर्स के साथ, गैलेक्सी A57 5G और A37 5G रोज़मर्रा की ज़िंदगी में AI को वाकई उपयोगी बनाते हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो अपने स्मार्टफोन में एक सार्थक और स्मार्ट अपग्रेड चाहते हैं।
