संवाददाता विजेंद्र चिंटू पाल मांडव
मांडव। प्रदेशभर में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल को प्रवेश उत्सव के रूप में की गई। इसी क्रम में मांडव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। इसके बाद विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य श्री सोमसिंह सिंह वास्केल सहित संजय तिवारी, रविंद्र पवार, लकी चंदेल, शैलेन्द्र चौहान, हेमंत यादव, दीपक भार्गव, नीलम माथुर, रीना साहू, तानु चौहान, मितिषा मंडलोई, प्रदीप महंत, भूपेंद्र भालसे, दीपक मालवीय और व्याख्याता भारती सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
