• आईआईटी दिल्ली, आईआईएम अहमदाबाद और आईआईएम कोझिकोड के पूर्व छात्र, तीन दशकों का वैश्विक कॉर्पोरेट लीडरशिप और शैक्षणिक संस्थान निर्माण का अनुभव लेकर आए हैं
इंदौर, 26 मार्च 2026: प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी इंदौर ने डॉ. मिलिंद पडालकर को प्रोफेसर और डीन (एकेडमिक्स) नियुक्त किया है। आईआईटी दिल्ली, आईआईएम अहमदाबाद और आईआईएम कोझिकोड (पीएचडी) के पूर्व छात्र डॉ. पडालकर लगभग 30 वर्षों का आईटी और सिस्टम्स इंटीग्रेशन इंडस्ट्री में कॉर्पोरेट लीडरशिप का अनुभव रखते हैं। इसके बाद उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी और नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी में वरिष्ठ नेतृत्व भूमिकाएं भी निभाई हैं।
अपने कॉर्पोरेट करियर में डॉ. पडालकर ने 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक राजस्व वाले ग्लोबल प्रॉफिट सेंटर्स का नेतृत्व किया और बड़े स्तर की डिलीवरी ऑपरेशंस तथा जीई, हेवलेट पैकार्ड, प्रॉक्टर एंड गैंबल और यूरोस्टार जैसी संस्थाओं के साथ रणनीतिक साझेदारियां संभालीं। उनके पास जटिल टेक्नोलॉजी प्रोग्राम्स को सफलतापूर्वक पुनर्गठित करने और एंटरप्राइज स्तर के ट्रांसफॉर्मेशन इनिशिएटिव्स लागू करने का मजबूत अनुभव है।
डॉ. पडालकर की नियुक्ति पर बात करते हुए वाइस चांसलर प्रो. कीयूर पुराणी ने कहा, “प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी इंदौर और मध्य प्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे अकादमिक और इंडस्ट्री इकोसिस्टम का हिस्सा है। डॉ. पडालकर का वैश्विक कॉर्पोरेट्स और प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में अनुभव और एक्सपोजर हमें मजबूत अकादमिक सिस्टम विकसित करने के साथ-साथ इंडस्ट्री के साथ सार्थक जुड़ाव को बढ़ावा देने में मदद करेगा।”
प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी में डॉ. पडालकर अकादमिक सिस्टम्स को मजबूत करने, रिसर्च कल्चर को विकसित करने और विभिन्न प्रोग्राम्स में इंडस्ट्री के साथ जुड़ाव को और गहरा करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
डॉ. मिलिंद पडालकर, डीन (एकेडमिक्स), ने कहा, “प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी में यह अवसर खास है, क्योंकि यहां बिना पारंपरिक सिस्टम की सीमाओं के, शुरू से अकादमिक कल्चर विकसित करना बेहद उत्साहजनक है। मेरी प्राथमिकता मजबूत प्रक्रियाएं स्थापित करने, स्टूडेंट एंगेजमेंट को बढ़ाने और इंडस्ट्री कनेक्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की होगी।”
प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी इंदौर, एक नई पीढ़ी की यूनिवर्सिटी, अपने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एंड डेटा साइंस में मल्टी-पाथ लर्निंग ऑपर्च्युनिटीज (MPLO) मॉडल के तहत कई नए प्रोग्राम्स शुरू कर रही है।
प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी इंदौर के बारे में
2022 में स्थापित, प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी इंदौर एक नई पीढ़ी का संस्थान है, जो नवाचार, इंडस्ट्री इंटीग्रेशन और ग्लोबल पर्सपेक्टिव्स के माध्यम से उच्च शिक्षा को नए तरीके से परिभाषित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) से मान्यता प्राप्त और मध्य प्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन (MPPURC) द्वारा अनुमोदित यह संस्थान वर्तमान में मैनेजमेंट और कंप्यूटिंग के क्षेत्र में अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट प्रोग्राम्स प्रदान करता है। यह यूनिवर्सिटी इंदौर में 32 एकड़ के परिसर में स्थित है, जिसकी आर्किटेक्चर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिल चुके हैं।
