नलखेड़ा ज्वेलरी लूटकांड का पर्दाफाशः नलखेड़ा पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 14.125 किलो चांदी बरामद
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों...
इंदौर,26 मार्च 2026।साल दर साल फैशन की दुनिया में एक नए आयाम गढ़ता हुआ बहुप्रतीक्षित ‘एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2026’ का चौथा सीजन इस साल 26, 27 और 28 मार्च को बायपास स्थित होटल ग्रैंड शेरेटन में होगा। इसमें देश के मशहूर डिजाइनर्स के कलेक्शन्स के साथ एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट्स और टैलेंटेड डिजाइनर्स के क्रिएटिव कलेक्शन्स को रैंप पर देश के टॉप मॉडल्स के साथ इंडस्ट्री के सितारे लेकर उतरेंगे।
‘एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2026’ का पहला दिन (26 मार्च) एनआईएफ ग्लोबल के स्टूडेंट्स के नाम होगा। 100 स्टूडेंट के कलेक्शन रैंप पर होंगे। इस पूरे कलेक्शन को ‘द ग्लोबल रनवे’ नाम दिया गया है। चार अलग-अलग राउंड में कलेक्शन पेश किए जाएंगे। इस पूरी शाम स्टूडेंट्स के अनूठे और क्रिएटिव डिजाइन्स फैशन प्रेमियों को देखने को मिलेंगे, जो फैशन की नई दिशा को दर्शाएंगे। इस दिन रैंप पर शो स्टॉपर के तौर पर अभिनेत्री आकांक्षा पूरी होंगी।
‘एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2026’ का दूसरा दिन (27 मार्च) खास आकर्षण वाला होगा। इस दिन ‘शादी बाय मेरिएट’ में प्रसिद्ध डिजाइनर राजदीप रनावत के कलेक्शन रैंप पर प्रस्तुत किए जाएंगे। इस शानदार कलेक्शन की शो स्टॉपर लोकप्रिय अभिनेत्री शिवांगी जोशी होंगी, जो अपने आकर्षक अंदाज से रैंप की शोभा बढ़ाएंगी। इसी दिन दूसरे राउंड में डिजाइनर पूजा राठौड़ के कलेक्शन रैंप पर होंगे, जिसे बिग बॉस फेम फरहाना भट शो स्टॉपर के रूप में लेकर उतरेंगी।
‘एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2026’ का तीसरा दिन (28 मार्च) ‘मोयरा प्रेजेंट्स’ सायशा शिंदे के नाम होगा। इस दिन सायशा शिंदे के एक्सक्लूसिव कलेक्शन रैंप पर प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसे अभिनेत्री निधि अग्रवाल शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर लेकर उतरेंगी। अंतिम दिन का यह भव्य समापन फैशन प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।
एनआईएफ ग्लोबल, इंदौर की चेयरपर्सन श्रीमती साधना तोडी ने कहा, “एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक का हर सीजन हमारे लिए सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि नए टैलेंट को पहचान देने और उन्हें ग्लोबल प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने का एक मजबूत प्रयास है। इस वर्ष सीजन-4 में हम और भी नए कॉन्सेप्ट्स, इनोवेटिव डिजाइन्स और इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित नामों को एक साथ लेकर आ रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि इंदौर को फैशन मैप पर और अधिक मजबूत पहचान मिले और हमारे स्टूडेंट्स नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। यह मंच उन्हें सीखने, एक्सपोजर पाने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करता है।”
विमल तोड़ी, चेयरमैन और फाउंडर, मोयरा सरिया ने बताया कि पिछले तीन सीजन को शहर के फैशन प्रेमियों ने बहुत पसंद किया है। इस साल भी 40 से ज्यादा प्रोफेशनल मॉडल देशभर से आ रही हैं। मशहूर मॉडल्स कैंडिस पिंटो, रेहा सुखेजा, आइरिस मैटी और गुरलिन रैंप पर शो स्टॉपर होंगी। शो डायरेक्टर वहबिज मेहता हैं।
संदीप जैन, डायरेक्टर, मोयरा सरिया ने बताया कि इस बार फैशन वीक हर दिन अलग थीम, बेहतर कोरियोग्राफी के साथ एक ग्रैंड अनुभव साबित होगा। ‘एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2026’ सिर्फ एक फैशन शो नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी, टैलेंट और ग्लैमर का ऐसा संगम है, जो इंदौर को देश के प्रमुख फैशन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और मजबूत कदम साबित होगा।
