गुरुग्राम, भारत – 26 मार्च, 2026 – सैमसंग, भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, ने आज गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G लॉन्च किए। ये दोनों स्मार्टफोन गैलेक्सी A सीरीज़ के नए मॉडल हैं, जिन्हें खासतौर पर उन युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है जो फोटोग्राफी, परफॉर्मेंस, एआई-इनेबल्ड रोज़मर्रा के फीचर्स और ड्यूरेबिलिटी को प्राथमिकता देते हैं।
नई डिजाइन लैंग्वेज और बेहतर ड्यूरेबिलिटी
गैलेक्सी A57 5G में एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है, और 6.9 एमएम की मोटाई के साथ यह अब तक का सबसे पतला गैलेक्सी A सीरीज़ डिवाइस है। गैलेक्सी A57 5G के पतले बेज़ल्स डिवाइस के विजुअल बैलेंस को बेहतर बनाते हैं और देखने के अनुभव को ज्यादा शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं।
गैलेक्सी A57 5G में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ विज़न बूस्टर टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जिससे यूज़र्स बाहर भी कंटेंट साफ देख सकते हैं और एचडीआर कंटेंट का बेहतर आनंद ले सकते हैं। गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G दोनों में आगे और पीछे गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस दिया गया है, जो स्क्रैचेस और गिरने से बेहतर रेजिस्टेंस देता है। इन डिवाइस में आईपी68 रेटिंग भी दी गई है, जिससे ये पानी और धूल से सुरक्षित रहते हैं। गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G को लंबे समय तक चलने के लिए बनाया गया है और इनमें छह एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड्स और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
नाइट फोटोग्राफी: सोशल मीडिया और लो-लाइट कंटेंट के लिए डिजाइन की गई
गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G में 50 एमपी का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 1.0 माइक्रोन का बड़ा पिक्सल सेंसर है। इसके साथ बेहतर इमेज सिग्नल प्रोसेसिंग (आईएसपी) और लो नॉइज़ मोड मिलता है। इसका नतीजा यह है कि कम रोशनी वाले माहौल में भी फोटो ज्यादा ब्राइट और शार्पर डिटेल के साथ आती हैं।
गैलेक्सी A57 5G में 50 एमपी का मेन कैमरा, 12 एमपी का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 एमपी का मैक्रो कैमरा है। गैलेक्सी A37 5G में 50 एमपी का मेन कैमरा, 8 एमपी का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 एमपी का मैक्रो कैमरा दिया गया है। दोनों डिवाइस में 12 एमपी का एचडीआर फ्रंट कैमरा है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉल ज्यादा साफ आते हैं।
नई A सीरीज़ के कैमरा सॉफ्टवेयर में एआई-ड्रिवन एडिटिंग टूल्स भी दिए गए हैं। बेस्ट फेस फीचर एक ग्रुप शॉट में अधिकतम पांच लोगों के लिए काम करता है, जिससे यूज़र्स हर व्यक्ति के चेहरे का सबसे अच्छा फेशियल एक्सप्रेशन चुन सकते हैं। ऑब्जेक्ट इरेज़र टूल डिवाइस पर ही चलता है और 33 प्रतिशत तेज़ काम करता है, जिससे बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी इमेज से अनचाहे एलीमेंट्स हटाए जा सकते हैं।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस में सुधार
गैलेक्सी A57 5G में एक्सिनॉस 1680 प्रोसेसर दिया गया है, जो 33 प्रतिशत ज्यादा एनपीयू परफॉर्मेंस देता है। वहीं गैलेक्सी A37 5G में एक्सिनॉस 1480 प्रोसेसर है, जो तेज़ी से ऑन-डिवाइस एआई टास्क करने के लिए एनपीयू परफॉर्मेंस में 162 प्रतिशत तक सुधार लाता है। दोनों डिवाइस में एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे एप्लीकेशन लोड होने का समय कम हो जाता है और फाइल ट्रांसफर की स्पीड बेहतर होती है।
गैलेक्सी A57 5G में फ्लैगशिप साइज का वेपर कूलिंग चेंबर दिया गया है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले 13 प्रतिशत बड़ा है। यह लंबे समय तक गेमिंग या हैवी वर्कलोड के दौरान हीट को मैनेज करने और डिवाइस का तापमान नियंत्रित रखने में मदद करता है।
बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग
गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 2 दिन तक चल सकती है। 45 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ये नए डिवाइस केवल 30 मिनट में 60 प्रतिशत तक चार्ज हो जाते हैं।
एआई-पावर्ड वन यूआई 8.5 एक्सपीरियंस
गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G वन यूआई 8.5 पर चलते हैं, जिसमें एआई-संचालित टूल्स – सैमसंग बिक्स्बी, जेमिनी और परप्लेक्सिटी शामिल हैं, जो रोज़मर्रा के कामों में आपकी मदद करते हैं। मल्टी-ऑब्जेक्ट रिकग्निशन के साथ बेहतर किया गया सर्कल टू सर्च फीचर यूज़र्स को स्क्रीन पर दिख रहे ऑब्जेक्ट्स को सीधे सर्च करने और उनसे जुड़ी जानकारी या मिलते-जुलते प्रोडक्ट्स खोजने की सुविधा देता है।
डायरेक्ट वॉइसमेल फीचर वॉयस मैसेजेस को बिना किसी नेटवर्क ऑपरेटर के वॉइसमेल सिस्टम पर निर्भर हुए सीधे डिवाइस पर स्टोर करने की सुविधा देता है। वॉइस रिकॉर्डर ऐप में वॉइस ट्रांसक्रिप्शन का नया फीचर जोड़ा गया है, जिससे मीटिंग, लेक्चर या कॉल की अहम जानकारी को रिकॉर्डिंग से टेक्स्ट में बदलकर या अनुवाद करके आसानी से दोबारा देखा जा सकता है। रियल-टाइम कॉल ट्रांसक्रिप्शन कॉल के दौरान आवाज़ को स्क्रीन पर टेक्स्ट में बदल देता है।
सैमसंग नॉक्स वॉल्ट के साथ सिक्योरिटी और प्राइवेसी
गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G में सैमसंग नॉक्स वॉल्ट दिया गया है, जो डेटा को एक समर्पित टैम्पर-रेज़िस्टेंट हार्डवेयर में स्टोर करता है और हार्डवेयर-लेवल हमलों पर नज़र रखता है। इन डिवाइस में सॉफ्टवेयर-लेवल सुरक्षा भी शामिल है, जो डेटा ब्रीच जैसी स्थिति में यूज़र को अलर्ट करती है।
उपलब्धता और ऑफर्स
गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G देशभर के रिटेल स्टोर्स, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Samsung.com और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। ग्राहक तीन आकर्षक ऑफर्स में से चुन सकते हैं – 3000 रुपये का बैंक/यूपीआई कैशबैक, या 24 महीने की ज़ीरो इंटरेस्ट, ज़ीरो डाउन पेमेंट ईएमआई योजना, या 3000 रुपये का अपग्रेड बोनस।
Model Variant MOP
Galaxy A57 5G 8 GB/256 GB INR 56999
12 GB/256 GB INR 62499
Galaxy A37 5G 8 GB/128 GB INR 41999
8 GB/256 GB INR 47499
12 GB/256 GB INR 52999
