मातृ-शिशु अस्पताल में सुरक्षा गार्ड पर मरीजों को ड्रिप लगाने का आरोप, वीडियो वायरल
Spread the loveरायपुर। कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल का...
Spread the loveरायपुर। कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल का...
Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय...
Spread the loveगंगरेल के द्वीप से आकार ले...
उज्जैन 20 मार्च। गत दिवस पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ भव्य स्तर पर हो चुका है। यह अभियान आगामी 30 जून तक चलाया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त विकासखण्डों में ग्रामीण अंचलों और नगरी निकायों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं । तराना विकासखंड की ग्राम पंचायत करेड़ी, सालनाखेड़ी, झिरनिया, कापडी, लिंबोदा, बलेड़ी, टुकराल, सामानेरा, खारपा, रायपुरा, बरगोदा, बघेरा, पानखेड़ी, नांदेड, कनार्दी और बरखेड़ा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सहभागिता से जन सहयोग के माध्यम से देवालयों में स्थित जल स्रोतों की साफ सफाई की गई। स्थानीय तालाब अथवा जल स्रोतों का गहरीकरण किया गया। सार्वजनिक प्याऊ की स्थापना की गई। सार्वजनिक कुओं में से गाद निकालने का कार्य किया गया। ग्रामीण अंचलों में जल कलश यात्राएं भी निकाली गईं और जल जागरुकता के संबंध में संदेश दिया गया।
