पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत हुआ आयोजन
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी उज्जैन ग्रामीण मंडल के अंतर्गत कनासिया मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आज यूनिवर्सल एकैडमी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेश धाकड़ सहित सात वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में संगठन की विचारधारा, अनुशासन, व्यवहार और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण वर्ग में कनासिया मंडल के कार्यकर्ता, युवा साथी एवं आशीर्वाददाता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र डोन ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।