ब्रेकिंग : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विशेष सहायक को हटाया, ब्रजेश वाजपेयी की नई पदस्थापना, देखिए आदेश…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग...
Spread the loveबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में...
Spread the loveराशिफल : 08 नवंबर, 2026 मेष...
बीजापुर, 19 मार्च 2026
जिले के दूरस्थ और पहुंचविहीन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कलेक्टर श्री संबित मिश्रा की पहल पर खाद्य विभाग ने खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बना दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत 26 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाली 52 गांवो में ट्रैक्टर के माध्यम से राशन सामग्री पहुंचाई जा रही है। अब खाद्यान्न सीधे ग्राम पंचायत स्तर पर ही भंडारित किया जा रहा है, जिससे लगभग 8800 परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।
ट्रैक्टर से परिवहन की इस पहल ने ग्रामीणों की बड़ी समस्या हल कर दी है। पहले जहां लोगों को राशन लेने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाना पड़ता था। वहीं अब उन्हें अपने ही गांव में आसानी से खाद्यान्न उपलब्ध हो रहा है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि श्रम और खर्च भी कम हुआ है। ग्रामीणों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे बेहद सुविधाजनक बताया है। उनका कहना है कि अब राशन वितरण प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सरल और समयबद्ध हो गई है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर और सुगमता से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।
