साय कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveनई दिल्ली। भारत के विपक्षी राजनीतिक...
Spread the loveधमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई...
बीजापुर, 19 मार्च 2026
महिला बाल विकास विभाग नया रायपुर एवं कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार जिला बीजापुर में उपजेल निरीक्षण हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा दिनॉक 18 मार्च को उपजेल जिला बीजापुर का निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा प्रत्येक बैरक में जाकर बंदीयों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। जिसमें निरीक्षण के दौरान उपजेल बीजापुर के बैरक में कुल 194 निरूद्ध बंदी पाये गये एवं सभी बंदियों से पूछताछ की गई। जेल निरीक्षण के दौरान श्री एके शुक्ला उप जेल अधीक्षक एवं विशेषज्ञ समिति के श्रीमती नीलाबाई यालम सदस्य जेजेबी श्रीमती मिली सत्यन, सदस्य सीडब्ल्यूसी, सुश्री साधना कश्यप सदस्य, सीडब्ल्यूसी श्रीमती देविन्दा राना सदस्य, सीडब्ल्यूसी, श्री नवीन मिश्रा, संरक्षण अधिकारी कु0 आनंदमई मल्लिक, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी, श्रीमती देवाअम्मा मेकल, महिला प्रधान आरक्षक एवं श्री संदीप चिडे़म सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
