बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
सक्ती, 19 मार्च 2026
जिले में 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए एफएलएनएटी (बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान आकलन परीक्षा) का आयोजन 22 मार्च 2026, रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा में शिक्षार्थी अपनी सुविधा अनुसार निर्धारित केंद्र में पहुंचकर शामिल हो सकेंगे। प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। इस महापरीक्षा में उन नवसाक्षरों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने 200 घंटे में प्रवेशिका के 7 अध्यायों का पठन-पाठन पूरा कर लिया है। साथ ही वे लोग भी परीक्षा दे सकेंगे, जिन्होंने पहले पढ़ना-लिखना अभियान या उल्लास कार्यक्रम की परीक्षा में भाग लिया था, लेकिन किसी कारण से प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया या परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए जिले में लगभग 201 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं, जहां कुल 3681 नवसाक्षर परीक्षा देंगे। नवसाक्षरों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवी शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन, गांव के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। उल्लास साक्षरता मिशन में स्वयंसेवी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो नवसाक्षरों को पढ़ने-लिखने में मदद करते हैं। इसके लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को भी स्वयंसेवी शिक्षक बनाया जाता है। शासन के नियम के अनुसार, यदि कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी 10 असाक्षरों को साक्षर करते हैं, तो उन्हें बोर्ड परीक्षा में 10 अंक का बोनस दिया जाता है।वर्तमान शैक्षणिक सत्र में जिले के 10वीं और 12वीं के 102 विद्यार्थियों के बोनस अंक के लिए प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है।
