चंदेरी तहसील आज दिनांक 07/02/2022 को मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी सदर एडवोकेट इदरीश ख़ान पठान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को अनुविभागीय अधिकारी चंदेरी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि पिछले दिनों भोपाल के पास ग्राम बसई में एक प्रभावशाली नेत्री की गौशाला में करीब एक हजार गौवंश के गौकंकाल गाड़ने का मामले में सरकार द्वारा इस जघन्य गौहत्या पर अत्याचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
साथ ही मांग की गई शहर चंदेरी में भी हर गली चौराहे पर लावारिस गौवंश घूम रहे हैं। इन लावारिस गौवंश की पर्याप्त देखरेख भी नहीं हो पा रही है।
मुस्लिम समाज चंदेरी शासन से मांग करती है कि हम मुस्लिम समाज को गौशाला के लिए शासकीय जमीन आवंटित कर गौवंश के रक्षार्थ हेतु शासकीय अनुदान देकर गौवंश के पालन-पोषण का दायित्व हमें सौंपा जाएं।हम शासन को आश्वस्त करते हैं कि हमारा समाज गौवंश के रक्षार्थ हेतु कोई कमी नहीं आने देगा और उनका पालन पोषण भी व्यवस्थित रूप से किया जाएगा।
मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी चंदेरी अध्यक्ष इदरीश खान पठान के साथ मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल में शरीफ़ बेग मिर्जा, सैयद शाहनवाज हाशमी, एडवोकेट तनवीर अहमद जाफरी, एडवोकेट अनीस उल्ला खान, सलीम जावेद, अब्दुल अज़ीम बब्बन, जुल्फिकार गुड्डू भाई, नज़ीर नेता,जावेद जापानी,आवेश अंसारी, खालिद पत्रकार, मोहसिन खान,अतीश नेता, परवेज़ चेतन आदि लोगों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
