थांदला नगर वासियों ने भारत रत्न लताजी को दी श्रद्धांजलि
थांदला से(विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस) संत भूमि धर्म धरा थांदला नगर में अरण्यपथ न्यूज़ नेटवर्क, कुंडेश्वर टाईम्स, द्वारा आयोजित स्वर सम्राज्ञी लताजी मंगेशकर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वर कोकिला लता दीदी के सदाबहार नग्मों के बीच नगर में परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने लता दीदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पत्रकारों के आग्रह को स्वीकार कर नगर के मुख्य चौराहे का नाम लता मंगेश्कर चौराहा रखने की बात कही वही नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़ ने भी लता दी को श्रद्धांजलि देकर इस नाम समर्थन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी नगीनलाल शाहजी, जितेंद्र घोड़ावत, कृष्णकांत सौलंकी, जसवंत भाभर, खण्ड शिक्षा अधिकारी पी एन अहिरवार, अटल सामाजिक संस्था के राजू धानक, सहकार भारती के जिला मंत्री दिलीप डामोर, प्रकाश व्होरा, चंचल भण्डारी, श्रीमंत अरोड़ा, प्रदीप त्रिपाठी, जितेंद्र मेहता, दीपक प्रजापत, अशोक गुर्जर, मांगीलाल राठौड़, सहित वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा, समकित तलेरा, कादर शेख, विवेक व्यास , मनोज उपाध्याय, जमील खान, राजेश डामर, शाहिद जैनब, मनीष अहिरवार, शाहिद खान , निलेश यादव सहित नगर के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक ने उपस्थित होकर लता दीदी की आवाज व उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सभा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पवन नाहर ने व आयोजक मनीष वाघेला व निरंजन भारद्वाज सभी के प्रति आभार माना।
