स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि
इंदौर 07 फरवरी 2022
गृह मंत्री एवं इंदौर ज़िले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज इंदौर भ्रमण पर थे। उन्होंने संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के निवास पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने परिजनों से भेंट भी की।
मंत्री डॉ. मिश्र इसके पूर्व रवींद्र नाट्य गृह में स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुये। डॉ. मिश्रा ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। मंत्री डॉ. मिश्र विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा के निवास पर भी पहुँचे।
