बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
उज्जैन। चैत्र मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी के अवसर पर 17 मार्च को रात्रि 8:00 बजे से कस्बे में भगवान Siddhnath का पारंपरिक गैर चल समारोह भव्य रूप से निकाला जाएगा। यह धार्मिक आयोजन पूरे भेरूगढ़ कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न होगा।
चल समारोह में भगवान सिद्धनाथ के त्रिगुणात्मक स्वरूप की पालकी सजाई जाएगी, जिसमें मुकुट के रूप में Brahma, Vishnu और Shiva के स्वरूप विराजमान रहेंगे। शोभायात्रा में ढोल, बैंड-बाजे, कड़ा-बीन, घोड़े और बग्गियों के साथ श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल होंगे।
आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर के पुजारी एवं समिति के सदस्यों ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर पुजारीगण सुधीर चतुर्वेदी, राजेश पुजारी, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, शिवम पुजारी, जितेंद्र पुजारी, हेमंत शास्त्री, अरविंद चतुर्वेदी, दिनेश चतुर्वेदी, बालकृष्ण पुजारी, द्वारकाधीश शास्त्री, गुलाट गुरु, राघवेंद्र चतुर्वेदी, सुधीर पंड्या, जीवन गुरु, कृष्णकांत चतुर्वेदी, उपेंद्र पुजारी, रवि गुरु, भट्ट दिलीप त्रिवेदी, चुन्नू गुरु डब्बावाला, नरेश त्रिवेदी, बालू गुरु महल वाला, श्रीवर्धन शास्त्री, वेदांश पंड्या, निलेश जोशी, रमेश पंड्या सहित अनेक धर्मप्रेमीजन आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।
आयोजन समिति ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से चल समारोह के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। साथ ही नगर पालिका से मार्ग में साफ-सफाई, जल एवं बिजली की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया गया है, ताकि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
