बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 मार्च 2026
साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्य के अनुरुप प्रगति और जन शिकायतों एवं जन समस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने धान उपार्जन समितियों से मीलर्स द्वारा शतप्रतिशत धान का उठाव कराने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिक आपूर्ती निगम में चावल भंडारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य, महिला एवं बाल विकास सहित सभी विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं से शतप्रतिशत हितग्राहियों को संतृप्त करने के लिए आयोजित शिविरों में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आधार आधारित ई-केवाईसी कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले को प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति के लिए सामान्य हितग्राहियों के अलावा शासकीय सेवक जो जिले के मूल निवासी हैं, को भी अनिवार्य रुप से इस योजना का लाभ हेतु प्रेरित करने सभी जनपद सीईओ, सीएमओ एवं बीईओ को निर्देश दिए। साथ ही योजना से संबंधित लोन-अनुदान के प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृति प्रदान करने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा एवं कार्य में प्रगति लाने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को संबंधित पंचायतो का दौरा कर निर्माणाधीन आवासों को शीध्रता से पूर्ण कराने कहा। इसके साथ ही संपर्क सड़क, पाईप से जल आपूर्ति, अविद्युतीकृत घरों का विद्युतीकरण, बहुदेशी केंन्द्रों का निर्माण, मोबाईल मेडिकल युनिट आदि गतिविधियों को पूर्ण कराने संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी कार्यालयों में नस्तियों का संचालन एवं पत्राचार ई- ऑफिस के माध्यम से करने। वन अधिकार पत्रों का वितरण एवं ग्राम सभा में वाचन, स्कूलों में आयोजित हो रहे नेवता भोज की तरह आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी जन्म दिन एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर बच्चों को तिथि भोज कराने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशनों का शतप्रतिशन भुगतान डीबीटी से कराने, राजस्व प्रकरणों में अधिकार अभिलेख की ऑनलाइन प्रविष्टि एवं निस्तार पत्रक को स्कैन करके अपलोड करने, जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना का कार्य पूर्ण हो चुके पंचायतों का सर्टीफिकेशन करने, आगामी जनगणना 2027 की तैयारी के तहत घरों का नम्बरिंग कराने सहित विभिन्न लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
