BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 मार्च 2026
साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में विभिन्न मांगो, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 29 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने समक्ष में सभी आवेदकों को सुना और उनके आवेदनों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को जांच एवं परीक्षण कर शीध्र निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व से संबंधित प्रकरणों में स्थल निरीक्षण करने और आदेश पारित होने पर अभिलेख दुरुस्त करने तहसीलदारों को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आवेदक अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर दूर से आते हैं और लंबी इंतजार भी करते हैं, जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेकर उसका निराकरण करें, कोई भी प्रकरण अपने पास लंबित नही रखें। उन्होंने योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर पात्रता के आधार पर लाभान्वित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में मुख्यरुप से फौती नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, नाली सफाई एवं अपूर्ण कार्य पूर्ण कराने, पीएम आवास की राशि किसी और के खाते में चले जाने, आंगनबाड़ी का मानदेय नहीं मिलने, वन भूमि पटटा, पेंशन, नक्शा सुधार, लंबित भुगतान दिलाने आदि आवेदन शामिल हैं। अरपा सभा कक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
