वाणी साहित्य उत्सव में डॉ. मनमोहन वैद्य ने रखा भारतीय ‘स्व’ और वैश्विक कल्याण का दृष्टिकोण
Spread the loveइंदौर। वाणी साहित्य उत्सव के मंच...
Spread the loveइंदौर। वाणी साहित्य उत्सव के मंच...
Spread the love निःशुल्क स्वास्थ्य एवं शिक्षा, किसानों...
Spread the love मुंबई: यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI...
जगदलपुर, 10 मार्च 2026
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बस्तर द्वारा कल 11 मार्च को रैम्प योजनांतर्गत बैंक इन्वेस्टर मीट एवं स्टार्टअप इंडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसके तहत रैम्प योजना के अंतर्गत बैंक इन्वेस्टर मीट कार्यशाला 11 मार्च को प्रातः 10 बजे कार्यालय कलेक्टर जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में आयोजित किया गया है। जिसमें औद्योगिक नीति 2024-30 व प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म, खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के हितग्राहियों को बैंक से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जिसमें सीएसआईडीसी रायपुर के प्रतिनिधि एवं बैंक के अधिकारी भी शामिल रहेंगें।
वहीं रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप इंडिया कार्यशाला 11 मार्च को समय दोपहर 01 बजे कार्यालय कलेक्टर जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में आयोजित किया गया है। स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसे 16 जनवरी 2016 को देश में नवाचार, उद्यमशीलता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य आसान वित्तपोषण, कर छूट और सरल अनुपालन के माध्यम से व्यवसाय शुरू करने में आसानी लाना है। मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बस्तर द्वारा उक्त दोनो कार्यशाला में उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों तथा युवाओं को उपस्थित होकर लाभान्वित होने का आग्रह किया गया है।
