डॉ. महेन्द्र यादव की पाती थोड़ी जज़्बाती
Spread the loveसंस्कारों का आईना और हमारी दोहरी मानसिकता आज अचानक...
Spread the loveसंस्कारों का आईना और हमारी दोहरी मानसिकता आज अचानक...
Spread the loveलगभग डेढ़ लाख शिक्षक नियमित रूप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज...
Spread the love00 मुस्कुराता बस्तर थीम पर जगदलपुर में होगी कार्टून कार्यशाला...
7 मार्च 2026, छिंदवाड़ा:
भारत की अग्रणी आईवीएफ चैन इन्दिरा आईवीएफ ने छिंदवाड़ा में अपने नए फर्टिलिटी सेंटर का शुभारंभ किया है। यह शुरूआत इस क्षेत्र में संगठित और तकनीक-सक्षम फर्टिलिटी केयर सेवाओं की उपलब्धता को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। यह सेंटर सैकेण्ड फ्लोर, शस्ती माता मंदिर के पास, वार्ड नंबर-43, परासिया रोड, एचपी पेट्रोल पंप के पास, छिंदवाड़ा में शुरू किया गया है। फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज की सम्पूर्ण सुविधाओं से सुसज्जित यह सेंटर रोगियों को इन्दिरा आईवीएफ के स्टेण्डर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल और लेबोरेटरी सिस्टम के माध्यम से उपचार सेवाएं प्रदान करेगा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आईएमए छिंदवाड़ा प्रेसिडेंट डॉ. अल्पना शुक्ला, फोग्सी छिंदवाड़ा की प्रेसिडेंट डॉ. श्वेता पाठक का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गायनेकोलॉजिस्ट एंड इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, सेंटर हेड इन्दिरा आईवीएफ नागपुर डॉ. अंशुल भीवापुरकर और जनरल एंड लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रोशन भीवापुरकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके साथ ही गायनेकोलॉजिस्ट एंड इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, इन्दिरा आईवीएफ छिंदवाडा सेंटर हेड डॉ. निशिका माता जुनेजा तथा ऑर्गेनाइजेशन के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधि और चिकित्सक भी मौजूद रहे।
उद्घाटन के अवसर पर आईएमए छिंदवाड़ा प्रेसिडेंट डॉ. अल्पना शुक्ला ने कहा कि जिला स्तर पर हेल्थकेयर को सशक्त बनाना इसलिए अत्यंत आवश्यक है कि परिवारों को समय पर चिकित्सा परामर्श मिल सके। छिंदवाड़ा में फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत से लोगों को अब उपचार और परामर्श के लिए बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उन्हें स्पेशलाइज्ड केयर प्राप्त करने में समय की बचत होगी।
फोग्सी छिंदवाड़ा प्रेसिडेंट डॉ. श्वेता पाठक ने कहा कि निः संतानता एक मेडिकल समस्या है, जिसके लिए समय पर डायग्नोसिस और एविडेंस बेस्ड उपचार आवश्यक है। यदि लोगों में जागरूकता बढ़े और उन्हें संगठित फर्टिलिटी सेवाएं मिले, तो दम्पती सही समय पर चिकित्सकीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं और इससे बेहतर उपचार परिणाम मिल सकते हैं।
इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने इस अवसर पर कहा कि छिंदवाड़ा में हमारा नया सेंटर शुरू होना, भारत के विभिन्न शहरों में संगठित फर्टिलिटी सेवाओं के विस्तार की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इन्दिरा आईवीएफ के हर सेंटर में समान क्लिनिकल प्रोटोकॉल और स्टेबलिश्ड लेबोरेटरी प्रोसेस का पालन करता है, जिससे देशभर के सभी सेंटर्स में उपचार की गुणवत्ता और मरीज देखभाल के स्टेण्डर्ड एक समान बने रहते हैं।
गायनेकोलॉजिस्ट एंड इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, सेंटर हेड इन्दिरा आईवीएफ नागपुर डॉ. अंशुल भीवापुरकर ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरों में फर्टिलिटी सेवाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है ताकि मरीज बिना लंबी दूरी तय किए विशेषज्ञ मेडिकल गाइडेंस प्राप्त कर सकें। छिंदवाड़ा सेंटर भी इन्दिरा आईवीएफ के सभी सेन्टर्स की समान स्तर के लैब और क्लिनिकल स्टेण्डर्ड का पालन करेगा, ताकि गुणवत्ता में निरंतरता बनी रहे।
जनरल एंड लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रोशन भीवापुरकर ने कहा कि प्रभावी फर्टिलिटी उपचार के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, एम्ब्रायोलॉजिस्ट और लैब विशेषज्ञों के बीच आपसी सामन्जस्य अत्यंत आवश्यक होता है। एक सुसज्जित फर्टिलिटी सेंटर इन सभी मेडिकल विशेषज्ञताओं को एक साथ लाकर मरीजों को सम्पूर्ण और सुव्यवस्थित चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है और मरीजों को बेहतर उपचार परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलती है।
गाइनकोलॉजिस्ट एंड इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, सेंटर हेड, छिंदवाड़ा डॉ. निशिका माता जुनेजा ने कहा कि फर्टिलिटी उपचार में सम्पूर्ण जांचे, व्यक्तिगत उपचार योजना और निरंतर क्लीनिकल सपोर्ट शामिल होता है। इस सेंटर के माध्यम से छिंदवाड़ा के मरीज अब अपने ही शहर में सम्पूर्ण फर्टिलिटी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे, जो मोर्डन लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी और इन्दिरा आईवीएफ के स्टेण्डर्ड प्रोटोकॉल के सहयोग से संचालित होगी।
इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने अपना राष्ट्रीय विस्तार जारी रखा है यह सेंटर पूरे भारत में 200+ क्लिनिकों के नेटवर्क में जुड़ गया है। छिंदवाड़ा पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का समर्थन प्राप्त होगा।
