BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
उज्जैन। समाजसेवी स्वर्गीय सेठ श्री सीताराम अग्रवाल (जिंदल) की पुण्यतिथि के अवसर पर इंदौर एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, असरावड़ खुर्द, खंडवा रोड, इंदौर द्वारा आज सेवा और सद्भाव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जरूरतमंदों को फल वितरण किया जाएगा तथा आमजन की सुविधा के लिए शीतल जल
का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। ललित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्व. सेठ श्री सीताराम अग्रवाल (जिंदल) की स्मृति को जनसेवा के माध्यम से जीवित रखना है। स्व. अग्रवाल समाज सेवा, परोपकार और धार्मिक कार्यों के लिए सदैव अग्रणी रहे। जिन्होंने जीवनकाल में कृषि, व्यापार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। उनकी पुण्य स्मृति में यह आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक, परिवारजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे और स्व. अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
