केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से मप्र के चार दिवसीय प्रवास पर, गुना जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
Spread the love गुना, 16 सितंबर । केन्द्रीय...
Spread the love गुना, 16 सितंबर । केन्द्रीय...
Spread the love उज्जैन, 16 सितंबर । मध्य...
Spread the love राशिफल : 16 सितंबर, 2026...
Screenshot
एक आत्मविश्वासी महिला न केवल अपना भविष्य गढ़ती है, बल्कि पूरे समाज को सशक्त दिशा प्रदान करती है – शीला रजक
इंदौर। विश्व महिला दिवस के अवसर पर मालवा जर्नलिस्ट फोरम द्वारा जाल सभागृह में नारी शक्ति अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में पत्रकारिता, साहित्य, कला, समाजसेवा और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में इंदौर की प्रख्यात जनसंपर्क विशेषज्ञ एवं रेप्युटेशन क्राफ्टर्स की संस्थापक शीला रजक को जनसंपर्क और मीडिया क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार से अलंकृत किया गया। अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने न केवल शहर, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी विशिष्ट पहचान बनाई है। मंच से उनके नेतृत्व कौशल, पेशेवर प्रतिबद्धता और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।
सम्मान ग्रहण करते हुए शीला रजक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह सम्मान प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत गर्व और कृतज्ञता का क्षण है। उन्होंने कहा, “एक आत्मविश्वासी महिला न केवल अपना भविष्य गढ़ती है, बल्कि पूरे समाज को सशक्त दिशा प्रदान करती है। यह सम्मान उन सभी महिलाओं को समर्पित है जो परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।”
उन्होंने धर्मग्रंथों का उल्लेख करते हुए कहा, “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः” — अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान के प्रति सजग रहने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती टिम्सी राय, फिल्म अभिनेत्री सारिका दीक्षित, पर्यावरणविद् डॉ. एस. एल. गर्ग, सुरेंद्र सिंह सोनगिरा एवं अविनाश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं सम्मानित महिलाओं के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और सम्मान का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।
