बाराती बनकर पुलिस पहुंची गुंडे बदमाशों की चेकिंग करने।
इंदौर -दिनांक 5 फरवरी 2022- शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु गुंडे बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस आयुक्त इंदौर महानगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त इंदौर ज़ोन -4 श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा गुंडे बदमाशों एवं असामाजिक तत्व पर कड़ी निगरानी हेतु सख्त एवं प्रभावी चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिसके तारतम में आज दिनांक को थाना भवरकुआं का बल लाइन से पीटीसी का रिजर्व बल तथा महिला बल के साथ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ प्रशांत चौबे तथा थाना प्रभारी भवरकुआं श्री संतोष दूधी की टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों वाले सभी इलाकों की बारीकी से सर्चिंग की। इस दौरान पुलिस के द्वारा एक सिविल इनोवा गाड़ी को शादी के वाहन के रूप में तैयार किया गया
इस पर विधिवत शादी के स्टीकर लगाए गए ताकि कोई यह ना जान सके की पुलिस चेकिंग के लिए आई है इसके साथ अन्य 4 गाड़ियों में पुलिस बल बैठकर चेकिंग के लिए निकले चेकिंग के दौरान भोलाराम उस्ताद मार्ग पालदा नाका किताबत काकड़ औद्योगिक क्षेत्र पालदा तीन इमली चौराहा तथा शराब अहाथों की आकस्मिक चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान नकबजनी के संदेही 2 अवैध हथियार के साथ दो आरोपी तथा अवैध रूप से मादक पदार्थ का सेवन करते एक आरोपी गिरफ्तार किया गया चार आदतन अपराधियों को पकड़ा गया जिनका डोजियर एवं बाउंड वर की कार्रवाई कराई गई
