24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
इंदौर। शहर में एक बार फिर व्यापार और संस्कृति का भव्य संगम होने जा रहा है। गुप्ता इवेंट मैनेजमेंट प्रा. लि. द्वारा आयोजित “इंदौर इंटरनेशनल ट्रेड फेयर–2026” का आयोजन 6 मार्च से 16 मार्च 2026 तक लाभगंगा एग्जीबिशन सेंटर, इंदौर में किया जाएगा। पिछले 15 वर्षों से सफल प्रदर्शनियों और कॉर्पोरेट इवेंट्स के लिए प्रसिद्ध यह संस्था इस बार और भी भव्य तैयारी के साथ सामने आई है।
इस वर्ष आधुनिक एसी पवेलियन तैयार किए गए हैं, ताकि प्रदर्शकों और आगंतुकों को विश्वस्तरीय और आरामदायक अनुभव मिल सके। मेले में भारत के 22 राज्यों और 10 देशों की भागीदारी रहेगी, जहां 1 लाख से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगेगी।
प्रदर्शनी में कश्मीर से लेकर दक्षिण भारत तक का फर्नीचर, सोफा सेट, डाइनिंग सेट, हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, ईरान के प्रसिद्ध खजूर, थाईलैंड की ज्वेलरी और फुटवियर, कोरियन लेडीज एक्सेसरीज़, एंटीक मेटल और स्टोन ज्वेलरी, दुबई के परिधान, सिंगापुर के विशेष वॉल फ्रेम्स सहित देश-विदेश के कई आकर्षक उत्पाद एक ही छत के नीचे देखने को मिलेंगे।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के लेदर प्रोडक्ट्स, खादी और कुर्तियां, भागलपुर की साड़ियां, जयपुर-बांग्लादेश के खास वस्त्र और संबलपुर के वस्त्र भी इस मेले की खास पहचान होंगे। ब्यूटी एक्सेसरीज़, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंटरनेशनल फूड स्टॉल्स भी आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे।
यह ट्रेड फेयर न केवल खरीदारी का अवसर है, बल्कि व्यापार, संस्कृति और वैश्विक उत्पादों का अद्भुत अनुभव भी है। आयोजकों का कहना है कि यह मेला व्यापारियों और ग्राहकों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।
इंदौरवासियों के लिए यह दस दिन उत्साह, रंगों और नई संभावनाओं से भरे रहने वाले हैं।
