6साल की स्वरूप सोलंकी ने नृत्य प्रतियोगिता में जीता द्वितीय पुरस्कार
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के...
Spread the loveमुंबई, कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़...
पलवाड क्षेत्र के हरीनगर में धूमधाम से मनाया गया भगोरिया महोत्सव
थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
थांदला का पलवाड क्षेत्र जिसे मध्य प्रदेश के कोने-कोने में जाना जाता है उसी क्षेत्र के हरीनगर गांव का पारंपरिक भगोरिया मेला इस वर्ष ऐतिहासिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ ढोल-मांदल की थाप, रंग-बिरंगे गुलाल, पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया दूर-दराज़ के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण, युवक-युवतियां और मातृशक्ति मेले में शामिल हुईं और भगोरिया के रंग में सराबोर नजर आए मेले में आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक झलक स्पष्ट दिखाई दी – पारंपरिक आभूषणों से सजी महिलाएं, रंगीन पगड़ियों में सजे राजनीतिक दल के नेता, लोकगीतों की गूंज और सामूहिक नृत्य ने वातावरण को उल्लास से भर दिया जहां भाजपा ने अपनी पूरी टीम के साथ भगोरिया पर्व को रंगीन बनाया भाजपा से मौजूद रहे पूर्व विधायक कल सिंह भाबर थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर जिला महामंत्री राजेश वसुनिया थांदला जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जालु डामोर एवं भाजपा सरपंच एवं भाजपाकार्यकर्ता मौजूद रहे तो कांग्रेस से क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जसवंत भाबर चैन सिंह डामोर पूर्व जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर सरपंच रुसमाल मैडा राजेश बारिया अनिल डामोर एवं कांग्रेस के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे
