टीवीएस अपाचे रेसिंग एक्सपीरियंस जीपी सीजन 3 ने सात देशों में अपने वैश्विक विस्तार को दी गति तीन नए देशों
Spread the love -मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट...
Spread the love -मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट...
Spread the love इंदौर, 31 अक्टूबर । भारत...
Spread the love 100 से अधिक स्टार्टअप को...
रायपुर, 25 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के अंतर्गत केलो नदी पर दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 8 करोड़ 19 लाख 64 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-रायगढ़ अंतर्गत केलो नदी पर जेलपारा एनीकट के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 85 लाख 79 हजार रुपए स्वीकृत किए है। प्रस्तावित कार्य से एनीकट का मरम्मत एवं समस्त क्षतिग्रस्त गेट का पुर्ननिर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। विकासखण्ड-पुसौर के अंतर्गत केलो परियोजना के टंगापाली विरतक नहर के कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 33 लाख 85 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्यों के पूरा हो जाने पर योजना की रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 1151.53 हेक्टेयर में 258.53 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी।
