सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , माओवादियों द्वारा छिपाये गए हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
Spread the loveछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले...
Spread the loveछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले...
Spread the loveकवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में...
Spread the loveरायपुर। CG शिक्षक तबादला: छत्तीसगढ़ में...
एमसीबी/ 25 फरवरी 2026
जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरईपानी के ग्राम चिरईपानी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किए गए हैंडपंप मरम्मत कार्य से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। बीते कुछ समय से हैंडपंप से गंदा एवं दूषित पानी निकलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के साथ-साथ दैनिक उपयोग के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और तकनीकी टीम को मौके पर भेजकर हैंडपंप एवं जल स्रोत की विस्तृत जांच कराई गई।
निरीक्षण के दौरान हैंडपंप में तकनीकी खराबी एवं जल स्रोत में गंदगी की स्थिति पाई गई, जिसके बाद विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक मरम्मत कार्य कराया गया। मरम्मत के साथ-साथ जल स्रोत की पूरी साफ-सफाई की गई और पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षण भी कराया गया, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। विभागीय प्रयासों के परिणामस्वरूप अब हैंडपंप से साफ पानी निकल रहा है और गांव में पेयजल की स्थिति सामान्य हो गई है।
हैंडपंप मरम्मत के बाद गांव में संतोष और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि समय पर की गई इस कार्रवाई से उन्हें न केवल शुद्ध पानी मिला है बल्कि जलजनित बीमारियों की आशंका भी कम हुई है। ग्रामीणों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग की सक्रियता और संवेदनशीलता से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है। समय पर की गई हैंडपंप मरम्मत से जल स्रोत की गुणवत्ता बहाल हुई है और यह कार्य स्वच्छ जल, स्वस्थ जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है।
