उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
मुम्बई, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी फैन कमिटमेंट किसी भी हालात से ऊपर है। हाल ही में ISPL सीजन 3 के लिए सूरत पहुंचे सलमान खान ने इस इवेंट को सिर्फ एक स्पोर्ट्स इवेंट नहीं, बल्कि फैंस के लिए यादगार फैन-फेस्ट बना दिया। स्टेडियम में भारी भीड़ मौजूद थी, इसके बावजूद सलमान ने मैदान के पूरे राउंड लगाए, हर दिशा में मौजूद फैंस का अभिवादन किया और उनसे सीधे जुड़ने की कोशिश की। इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद इवेंट पूरी तरह स्मूद रहा और कहीं भी अव्यवस्था नहीं देखने को मिली।
खास बात ये रही कि हाल के दिनों में सलमान खान को मिल रही जान से मारने की धमकियों के बावजूद उन्होंने ये रिस्क लिया। सलमान न सिर्फ शांत और कॉन्फिडेंट नजर आए, बल्कि उन्होंने फैंस की ओर हाथ हिलाया, पास जाकर बातचीत की और क्रिकेट प्रेमियों के लिए टेनिस बॉल्स पर साइन भी किए। ये वो पल थे जिन्होंने स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों को भावुक कर दिया।
सलमान खान का खुद फैंस को पहचान देना और मैदान के चक्कर लगाकर हर किसी से जुड़ने की कोशिश करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। ऑनलाइन फैंस के रिएक्शन्स साफ दिखाते हैं कि सलमान खान उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से हैं जो सच्चे कनेक्शन में विश्वास करते हैं। एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, उनके लिए फैंस हमेशा पहले आते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का लेटेस्ट गाना मातृभूमि रिलीज़ हुआ है, जिसे फैंस से जबरदस्त प्यार मिल रहा है और सोशल मीडिया पर ये तेजी से ट्रेंड कर रहा है। दमदार म्यूज़िक और सलमान की स्क्रीन प्रेज़ेंस ने एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। बैटल ऑफ गलवान को सलमा खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं। इसका म्यूज़िक सलमान खान फिल्म्स म्यूज़िक लेबल से रिलीज़ हुआ है और सोनी म्यूज़िक इंडिया इसकी ऑफिशियल म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर है। फिल्म बहादुरी, बलिदान और जज़्बे की कहानी दिखाने का वादा करती है, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
