छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 13 हजार से अधिक आवेदन हुए प्राप्त
10 हजार से अधिक आवेदन स्वीकृत की और अग्रसर
महापौर ने नागरिकों से किया संवाद – योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील
इंदौर दिनांक 22 जनवरी 2026। माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव जी के निर्देशानुसार शहर के प्रत्येक वार्ड में आयोजित किए जा रहे “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत आज झोन क्रमांक 12, वार्ड क्रमांक 66 में माणिकबाग ब्रिज के नीचे शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा नागरिकों से सीधा संवाद किया गया और उनकी समस्याएं सुनी गईं। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती कंचन गिदवानी, अपर आयुक्त श्री नरेन्द्र नाथ पांडे, झोनल अधिकारी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं निगम से संबंधित सेवाओं हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के आह्वान पर प्रदेशभर में गरीबों, महिलाओं के उत्थान एवं उनके स्वाभिमान को सशक्त करने के उद्देश्य से संकल्प के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंदौर शहर के समस्त 85 वार्डों में दिनांकवार आयोजित किए जा रहे संकल्प से समाधान अभियान के शिविरों के माध्यम से अब तक नागरिकों द्वारा 13 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
महापौर श्री भार्गव ने जानकारी दी कि नगर निगम, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों में से लगभग 10 हजार से अधिक आवेदनों को स्वीकृत किया जा चुका है, जबकि शेष आवेदनों पर नियमानुसार निराकरण की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि वार्डवार आयोजित शिविरों में महिलाओं की सहभागिता उल्लेखनीय है, जो बड़ी संख्या में योजनाओं का लाभ ले रही हैं तथा नए आवेदन भी प्रस्तुत कर रही हैं।
महापौर श्री भार्गव ने शहर के नागरिकों से अपील की कि वे संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें तथा नगर निगम से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु आवेदन अवश्य करें।
