राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ का टीज़र हुआ रिलीज़ — राजस्थान से बड़े पर्दे पर एक सिनेमाई थ्रिलर के लिए हो जाइए तैयार
Spread the love कलाम अकादमी और समर जैन...
Spread the love कलाम अकादमी और समर जैन...
Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026...
Spread the love00 केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने...
माधव एक्सप्रेस/चंदेरी/अशोकनगर चांद की स्थिति के अनुसार इस साल रमजान के महीने में खास संयोग बन गया है इसमें पांच जुमे पड़े हैं इस वजह से रमजान के आखिरी दिनों में दो जुम्मे को अलविदा जुमे के रूप में नमाज अदा की जा रही है।
आज़ दिनांक 19 मार्च को रमजान के 29वे रोज़े पर उम्मीद लगाई जा रही थी कि आज चांद के दीदार होंगे पर चांद का ऐसा संयोग इस वर्ष माहे रमजान में खास संयोग बनता दिखाई दिया ऐसा मौका आया जब रमजान में दो अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की जाएंगी।हर पांच साल बाद ऐसा ही संयोग बनता है जब रमजान मुबारक में पांच जुम्मे पड़ते पर ऐसा संयोग 26 साल बाद हो रहा है जब अलविदा जुम्मा की नमाज़ अदा की जाएंगी।
रोजा इफ्तार का इंतजाम किया गया
आज़ शहर चंदेरी में सभी लोगों ने चांद देखने की कौशिश की पर चांद नजर नहीं आया इस मौके पर ईदगाह पर रोजा इफ्तार का इंतजाम किया गया था जिसमें हजारों रोजदार शामिल हुए और रोज़ा इफ्तार किया चांद भी देखा गया पर कहीं नजर नहीं आया।कल अलविदा के जुमे की नमाज अदा की जाएगी। यह अलविदा का जुमा उन बदनसीब लोगों के लिए खुशी लेकर आया जिनका पिछला अलविदा का जुमा छूट गया था वो लोग बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
बाद नमाज़ मगरिब के जामा मस्जिद के शाही पेश इमाम हाफिज काजी अब्दुल रशीद साहब ने ऐलान किया कि चांद कहीं नजर नहीं आया
क्या कहा शाही पेश इमाम ने
आज़ चांद कहीं नजर नहीं आया इसलिए इंशाअल्लाह कल आखिरी रोजा और इंशाअल्लाह पूरे तीस रोज़े मुकम्मल होंगे और कल अलविदा के जुमे की नमाज अदा की जाएंग
हाफिज अब्दुल रशीद साहब
शाही पेश इमाम जामा मस्जिद शहर काजी चंदेरी
