महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रपति ने सिंहस्थ धर्मध्वज फहरा कर नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ पर्व का किया शुभारंभ
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love – उप मुख्यमंत्री ने सीधी,...
महासमुंद 19 जनवरी 2026
आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला महासमुंद द्वारा 21 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जैन सुरी भवन, रेलवे स्टेशन के सामने, बागबाहरा में खाद्य जागरूकता एवं खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में बागबाहरा विकासखंड के खाद्य एवं मेडिकल व्यवसायी ऑनलाइन आवेदन कर खाद्य पंजीयन अथवा अनुज्ञप्ति बनवा सकेंगे।
शिविर में अभिहित अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की जानकारी दी जाएगी। 12 लाख रुपये से कम वार्षिक टर्नओवर वाले व्यवसायी पंजीयन तथा 12 लाख से अधिक टर्नओवर वाले व्यवसायी अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन कर सकेंगे। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, बिजली बिल, कलर फोटो, ड्रग्स लाइसेंस (दवाई दुकान हेतु) सहित पंजीयन हेतु चालान (100/प्रति वर्ष, अधिकतम 05 वर्ष) एवं अनुज्ञप्ति के लिए चालान (2000/प्रति वर्ष, अधिकतम 05 वर्ष) के साथ मौके पर ही आवेदन किया जा सकेगा। खाद्य कारबारकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
