विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के...

सफल होटल व्यवसायी बने प्रदीप यादव, आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़
रायपुर, 16 जनवरी 2026
मुंगेली जिले के ग्राम करही निवासी श्री प्रदीप यादव आज आत्मनिर्भरता और मेहनत की मिसाल बन चुके हैं। कभी कलेक्टर कार्यालय के सामने घास-फूस की झोपड़ी में होटल का व्यवसाय करने वाले प्रदीप यादव का जीवन प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सहायता के बाद पूरी तरह बदल गया है। पूर्व में उनका होटल एक अस्थायी झोपड़ी में संचालित होता था, जहां बरसात के मौसम में छप्पर से पानी टपकता था। झोपड़ी के भीतर कीचड़ भर जाने से न केवल ग्राहकों को भारी असुविधा होती थी, बल्कि सीमित संसाधनों के कारण व्यवसाय का विस्तार भी संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बावजूद प्रदीप यादव ने हिम्मत नहीं हारी और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अवसर तलाशते रहे।
इसी क्रम में उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मुंगेली द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हुई। योजना की विस्तृत जानकारी लेने पर उद्योग विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया और ऋण प्रक्रिया में सहयोग किया। इसके पश्चात पंजाब नेशनल बैंक, शाखा मुंगेली से उन्हें 10 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। प्राप्त ऋण राशि से प्रदीप यादव ने एक मकान किराये पर लेकर आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित नया होटल स्थापित किया। बेहतर बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के कारण उनका व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ा और ग्राहकों का भरोसा भी मजबूत हुआ। प्रदीप यादव ने बताया कि आज उनका होटल सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इससे होने वाली आय से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि उनके परिवार का जीवन स्तर भी पहले की तुलना में कहीं बेहतर हुआ है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया और उनके सपनों को साकार किया।
