चक्रवात ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त; मुख्यमंत्री नायडू ने अमित शाह को लिखा पत्र
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love नई दिल्ली, 28 अक्टूबर ।...
Spread the love – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
बलौदाबाजार, 14 जनवरी 2026
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। कृषि उपज मण्डी समिति द्वारा अब तक 158 प्रकरणो में 6814 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है जिसका मूल्य 15613975 रुपये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि उपज मण्डी समिति, बलौदाबाजार के द्वारा 83 प्रतिष्ठानों में 2457.40 क्विंटल राशि 54,09,920 रूपये,कृषि उपज मण्डी समिति, भाटापारा के द्वारा 54 प्रतिष्ठानों में 3397.14 क्विंटल, राशि 80,41,035 रूपये एवं कृषि उपज मण्डी समिति, कसडोल के द्वारा 21 प्रतिष्ठानों में 959.80 क्विंटल राशि 21,63,020 रूपये का अवैध धान जब्त किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यापारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि धान उपार्जन अवधि में अवैध परिवहन, भण्डारण एवं वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने हेतु 12 चेक पोस्ट स्थापित किया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नेतृत्व में दल गठन कर लगातार छापे की कार्यवाही की जा रही है। धान उपार्जन व्यवस्था में पादर्शिता के उद्देश्य से कार्यवाही लगातार जारी है।
