मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveविकसित भारत के संकल्प के साथ...
Spread the loveरायपुर, / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...
बलौदाबाजार,14जनवरी 2026
शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान के भंडारण पर लगाम कसने हेतु राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रसेडा समिति में एक किसान द्वारा अवैध रूप से धान खपाने के प्रयास को विफल किया गया। जाँच टीम ने मौके से 24 क्विंटल अवैध धान बरामद कर उसे ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दे दिया है। संबंधित किसान के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसका रकबा समर्पण भी कराया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके।
इसी प्रकार ग्राम खैरी में कृषक रविन्द्र नेताम द्वारा आगामी 16 जनवरी 2026 के लिए 81 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन कटवाया गया था। प्रशासनिक टीम द्वारा जब किसान के घर पहुँचकर भौतिक सत्यापन किया गया, तो वहां भंडारण में कोई भी धान उपलब्ध नहीं पाया गया। घर में धान का स्टॉक शून्य होने के बावजूद भारी मात्रा में टोकन कटवाना स्पष्ट रूप से अवैध धान खपाने की योजना को दर्शाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल पंचनामा तैयार किया और संबंधित समिति को किसान का रकबा समर्पण करने हेतु निर्देशित कर दिया है। प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या बिचौलियों का साथ देने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
