CG : सुकमा के 3 माओवादियों ने आंध्र प्रदेश में किया आत्मसमर्पण, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का लिया फैसला
Spread the loveजगदलपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के...
Spread the loveजगदलपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के...
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the loveरायगढ। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से...

प्रतिमाह अर्जित कर रहे 12 हजार रुपए से अधिक की आय
रायपुर, 14 जनवरी 2026
स्वच्छ भारत मिशन केवल स्वच्छता का अभियान नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक आजीविका का सशक्त माध्यम भी बन रहा है। इसका जीवंत उदाहरण मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम बिठलदाह के सुनील यादव हैं, जिन्होंने सामुदायिक शौचालय परिसर से जुड़ी दुकान को न केवल आजीविका का साधन बनाया, बल्कि उसे गांव की आवश्यकताओं का केंद्र भी बना दिया है। ग्राम बिठलदाह में स्थित दुकानयुक्त सामुदायिक शौचालय परिसर के एक कक्ष में सुनील यादव द्वारा किराना एवं जनरल स्टोर का सफल संचालन किया जा रहा है। इस नवाचारी पहल से वे प्रतिमाह लगभग 12 हजार रुपये से अधिक की नियमित आय अर्जित कर रहे हैं।
इस आय से उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और वे अपने परिवार का भरण-पोषण आत्मसम्मान के साथ कर पा रहे हैं। साथ ही अपने छोटे भाई-बहनों की शिक्षा और आवश्यकताओं का दायित्व भी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। सुनील यादव ने बताया कि उन्हें जीविकोपार्जन का साधन मिल गया है तथा आर्थिक समस्या भी दूर हो रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ता। गांव में ही किराना सामग्री की उपलब्धता से समय और धन की बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि शौचालय के सुव्यवस्थित संचालन से गांव में स्वच्छता बनी हुई है और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी लगातार बढ़ रही है। जिससे खुले में शौच की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगी है।
