टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण
Spread the love नई पीढ़ी का फुल एलईडी...
Spread the love नई पीढ़ी का फुल एलईडी...
Spread the love मुंबई | 7 अक्टूबर 2026:...
Spread the love00 18 वर्ष या उससे अधिक...
गोपाल विट्टल बनेंगे एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन; शश्वत शर्मा जनवरी 2026 से एमडी और सीईओ क जिम्मेदारी संभालेंगे
नई दिल्ली, 18 दिसंबर 2025: पिछले तेरह वर्षों से भारती एयरटेल का नेतृत्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के रूप में कर रहे गोपाल विट्टल को सुव्यवस्थित उत्तराधिकार योजना के तहत, अक्टूबर 2024 में भारती एयरटेल लिमिटेड का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया था, जबकि शश्वत शर्मा को कंपनी का सीईओ डेज़िग्नेट बनाया गया था।
पूर्व निर्धारित उत्तराधिकार प्रक्रिया के अनुरूप, 1 जनवरी 2026 से गोपाल विट्टल भारती एयरटेल के एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन की भूमिका संभालेंगे। इस नई जिम्मेदारी में वे भारती एयरटेल और उसकी सभी सहायक कंपनियों की निगरानी करेंगे।
अपने नए पद में गोपाल विट्टल समूह स्तर पर डिजिटल और टेक्नोलॉजी, नेटवर्क रणनीति, प्रोक्योरमेंट और टैलेंट जैसे क्षेत्रों में तालमेल को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इसके साथ ही वे समूह की रणनीति और संगठन को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।
सफल और सुव्यवस्थित ट्रांजिशन प्रक्रिया के बाद, 1 जनवरी 2026 से शश्वत शर्मा भारती एयरटेल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ का पद संभालेंगे। सीईओ डेज़िग्नेट के रूप में शश्वत शर्मा ने बीते बारह महीनों में गोपाल विट्टल के साथ मिलकर व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं पर काम किया है, ताकि इस भूमिका के लिए पूरी तैयारी की जा सके। शश्वत शर्मा, गोपाल विट्टल को रिपोर्ट करेंगे।
इसके अतिरिक्त, वर्तमान में भारती एयरटेल इंडिया के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के रूप में कार्यरत सौमेन रे को ग्रुप का चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा। वे इस भूमिका में गोपाल विट्टल को रिपोर्ट करेंगे। सौमेन रे पिछले लगभग चार वर्षों से अपने मौजूदा पद पर हैं और कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन को दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
वर्तमान में भारती एयरटेल के फाइनेंशियल कंट्रोलर अखिल गर्ग को भारती एयरटेल इंडिया का चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा। अखिल गर्ग पिछले करीब बारह वर्षों से एयरटेल के साथ जुड़े हैं और उन्होंने हेक्साकॉम आईपीओ सहित कई प्रमुख व्यावसायिक परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। अपनी नई भूमिका में वे शश्वत शर्मा और सौमेन रे को रिपोर्ट करेंगे।
वर्तमान में जॉइंट कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लायंस ऑफिसर के पद पर कार्यरत रोहित पुरी को भारती एयरटेल का कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लायंस ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा। वहीं, ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी पंकज तिवारी समूह स्तर पर नेतृत्व और निगरानी की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
इस अवसर पर भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि एयरटेल में नेतृत्व के इस उत्तराधिकार और परिवर्तन से वे बेहद प्रसन्न हैं, उनके मुताबिक इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था, जब बदलाव और निरंतरता साथ साथ आगे बढ़ेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि गोपाल विट्टल और शश्वत शर्मा दोनों कंपनी की गति को आगे बढ़ाते रहेंगे और उन्होंने दोनों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने आगे कहा कि एक संगठन के रूप में एयरटेल अपनी ऊर्जावान और पेशेवर प्रबंधन टीम पर गर्व करता है, जो उद्यमशील सोच के साथ मिलकर उन सभी भौगोलिक क्षेत्रों में जहां कंपनी काम करती है, करोड़ों ग्राहकों तक बेहतरीन तकनीक और सेवाएं पहुंचाती है। उन्होंने गोपाल विट्टल और पूरी टीम के साथ मिलकर एयरटेल को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वैश्विक टेलीकॉम कंपनी बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम जारी रखने की बात कही।
