*आरक्षण में विसंगतियों को लेकर दिया गया ज्ञापन
उज्जैन(माधव एक्सप्रेस)
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद आह्वान पर आज से शुरू हो रहे आरक्षण विरोधी महा ज्ञापन अभियान में दिनांक 24/01/2022 सोमवार को दोपहर 3:00 बजे सभी पदाधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय उज्जैन पर पहुंचकर आरक्षण मुर्दाबाद के नारे लगाए एवं कलेक्टर कार्यालय पर उद्धव देराडी जी को महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन दिया *ज्ञापन का वाचन प्रदेश संयोजक डॉ निर्भय निर्दोष पाठक ने किया* जिसमें मांग की गई भारतीय संविधान एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आरक्षण की सीमा 50% नियत की गई जिसका खुले रुप से उल्लंघन करके मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा सन 19/से21 मैं सामान्य वर्ग के लिए 24 प्रतिशत की भागीदारी रह गई है जो कि संविधान और सर्वोच्च न्यायालय के खिलाफ है अतः राज्यपाल महोदय से हम यह मांग करते हैं कि योग्यता के आधार पर आरक्षण दिया जाए जिससे आरक्षित एवं अनारक्षित सभी अभ्यर्थियों को सही लाभ मिल सके अतः महोदय से निवेदन करते हैं कि भारतीय संविधान एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करवा कर चारों लोक सेवा आयोग की परीक्षा जिसमें श्रेणीवार पदों की संख्या गलत दर्शाई गई अतः उसे संशोधित कर नया रिजल्ट प्रदर्शित करें इसी प्रकार का ज्ञापन प्रदेश के प्रत्येक जिले में परिषद द्वारा दिया गया परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी ने तय किया गया कि शासन द्वारा यदि नियमों में परिवर्तन कर सामान्य वर्ग के साथ न्याय नहीं किया गया तो प्रदेश के प्रत्येक जिले में धरना प्रदर्शन कर विरोध किया जाएगा जिसका परिणाम सरकार को आगामी चुनाव में भुगतना होगा इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पंडित आशीष शर्मा संभाग अध्यक्ष पंडित अभिजीत दुबे पंडित चंद्रेश पुरोहित( मीडिया प्रभारी) पंडित प्रशांत तिवारी( चिकित्सा प्रकोष्ठ) पंडित महेश व्यास मार्गदर्शक मंडल, पंडित देवाशीष शास्त्री (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट यशवंत अग्निहोत्री, प्रणव गर्ग कैलाश नारायण तिवारी, तपेश पाठक, गौरव शर्मा, मिश्रा जी, पुरुषोत्तम तिवारी, विशाल राजपूत, राजेश व्यास, मुकेश उपाध्याय, आदि उपस्थित थे जय जानकारी मीडिया प्रभारी पंडित चंद्रेश पुरोहित ने दी
