CG- ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आया शख्स, कुछ देर बाद 4.45 लाख के सोने पर किया हाथ साफ
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान कर देने वाला...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान कर देने वाला...
Spread the love छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा...
Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ की बढ़ती धाक के मद्देनजर...
इतिहास में पहली बार 11 माह में ही यात्री संख्या 40 लाख से आगे निकलीl
इंदौर। इंदौर के हवाई इतिहास में नवंबर ने नया पन्ना जोड़ दिया है। नवंबर माह में इंदौर से पहली बार 4.23 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया है। यह इंदौर के 88 सालों के हवाई सफर में अब तक किसी भी माह में दर्ज सर्वाधिक यात्री संख्या है। इसके साथ ही इतिहास में पहली बार 11 माह में ही यात्री संख्या 40 लाख को पार कर चुकी है, जो अब तक पूरे किसी साल में भी नहीं हुई थी। इसके साथ ही उड़ानों की संख्या भी पहली बार 3 हजार के आंकड़े के करीब पहुंच गई है जो इतिहास में सर्वाधिक है। साथ ही 11 माह में कुल उड़ानों की संख्या 30 हजार तक पहुंच गई है।
इंदौर एयरपोर्ट पर इस रिकॉर्ड तोड़ यात्री और उड़ानों का खुलासा एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा तैयार की गई नवंबर की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर माह में इंदौर से कुल 2 हजार 973 उड़ानों का संचालन हुआ, जिससे 4 लाख 23 हजार 10 यात्रियों ने सफर किया है। जबकि अक्टूबर माह में इंदौर से 2 हजार 645 उड़ानों का संचालन हुआ था, जिससे 3 लाख 63 हजार यात्रियों ने सफर किया था। इस तरह अक्टूबर की अपेक्षा नवंबर में 328 उड़ानें और 60 हजार 10 यात्री बढ़े है। यह भी पहली ही बार है कि यात्री संख्या में चार लाख का आंकड़ा पार किया है।
जनवरी और मई का टूटा रिकॉर्ड-
इंदौर में नवंबर माह में दर्ज सर्वाधिक यात्री और उड़ानों की संख्या ने इसी साल जनवरी और मई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नवंबर से पहले सर्वाधिक यात्री संख्या का खिताब जनवरी में 3.77 लाख यात्रियों के साथ दर्ज था। वहीं सर्वाधिक उड़ानों का रिकॉर्ड मई माह में 2,890 उड़ानों के साथ दर्ज था। लेकिन नवंबर में 4.23 लाख यात्री और 2,973 उड़ानों के साथ अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बना दिए हैं।
रोज 99 से ज्यादा उड़ानें, 14 हजार से ज्यादा यात्री –
नवंबर माह के 30 दिनों में 4.23 लाख से ज्यादा यात्री और 2,973 उड़ानों को देखें तो सामने आता है कि इंदौर से रोजाना औसत 99 से ज्यादा उड़ानों का और 14 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया है। ट्रैवल एजेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि 26 अक्टूबर से लागू हुए नए विंटर शेड्यूल में 10 से ज्यादा नहीं उड़ते मिलने के कारण उड़ानों के साथ ही यात्री संख्या में बड़ी बढ़त दर्ज की गई है।
दिसंबर में नवंबर के भी टूटेंगे रिकॉर्ड –
कटारिया ने बताया कि जिस तरह से नवंबर में इतिहास के सभी रिकॉर्ड टूटे हैं उम्मीद है कि दिसंबर में नवंबर के रिकॉर्ड भी टूट जाएंगे। इसका बड़ा कारण दिसंबर के आखरी सप्ताह में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां पढ़ना है। जिसके कारण बड़ी संख्या में यात्री घूमने के लिए निकलते हैं। इंदौर से जुड़ी उड़ानों में अभी से दिसंबर अंत को लेकर भारी बुकिंग है और सीटें मिलना मुश्किल हो रही है। जो सिटी उपलब्ध है उनका किराया भी सामान्य से कहीं ज्यादा हो चुका है।
एयरपोर्ट ने 24 में से 16 घंटे खुला रहकर ही बना दिया रिकॉर्ड –
इंदौर में नवंबर में जो रिकॉर्ड बनाया है उसकी सबसे खास बात यह है कि इंदौर एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहने वाला एयरपोर्ट है, लेकिन पिछले साल नवंबर से ही रनवे की मरम्मत के चलते रात को इसे बंद रखा जाता है। इस कार्य के चलते रात 10.30 से सुबह 6.30 बजे के बीच 8 घंटों के लिए उड़ानों का संचालन बंद रहता है। इस तरह 24 में से 16 घंटे खुला रह कर ही इंदौर एयरपोर्ट ने इतिहास में सर्वाधिक उड़ानों और यात्रियों का रिकॉर्ड दर्ज किया है। जब इंदौर एयरपोर्ट पर दिसंबर तक रनवे का कार्य पूरा होने के बाद 24 घंटे खुला रहने लगेगा तब समझा जा सकता है कि यात्री और उड़ानों की संख्या कहां पहुंचेगी।
एक नजर 11 माह की उड़ानों और यात्रियों पर –
माह यात्री उड़ानें
जनवरी 3,77,207 2,861
फरवरी 3,62,458 2,637
मार्च 3,69,372 2,872
अप्रैल 3,63,107 2,763
मई 3,65,768 2,890
जून 3,67,664 2,712
जुलाई 3,58,809 2,711
अगस्त 3,61,030 2,500
सितंबर 3,35,933 2,393
अक्टूबर 3,63,000 2,645
नवंबर 4,23,010 2,973
कुल 40,47,358 29,957
(जानकारी विमानतल प्रबंधन के मुताबिक)
