जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
● यातायात बाधित करने वाले 115 वाहनों पर की कार्यवाही…. साथ ही अनाउंसमेंट कर दी भी जा रही हैं चालकों को समझाईश।
इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर जागरूकता के साथ ही कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों तथा व्यस्त चौराहों पर विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान 115 वाहनों जो नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े कर यातायात अवरुद्ध करते पाए गए। इन वाहनों की गलत पार्किंग के कारण आमजन को आवागमन में कठिनाई हो रही थी एवं कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बन रही थी। ट्रैफिक पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर
● नो पार्किंग में खड़े ऑटो/ई रिक्शा, कार, बस आदि वाहनों के चालान किए
● रास्ता बाधित करने वाले वाहनों को हटवाया
● दुकानों तथा संस्थानों को निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने हेतु एनाउंसमेंट कर समझाइश दी
इंदौर ट्रैफिक पुलिस का सभी नागरिकों से विनम्र अनुरोध है कि
1. वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में ही खड़ा करें।
2. सड़क किनारे, बाजार क्षेत्रों, अस्पतालों, बस स्टॉप्स और मुख्य चौराहों के आसपास अनधिकृत पार्किंग न करें।
3. गलत पार्किंग न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि आपातकालीन सेवाओं एवं आम जनता की सुविधा में भी बाधा उत्पन्न करती है।
कृपया यातायात नियमों का पालन करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।
