जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
● हेल्पलाइन पर अब तक 1119 शिकायतें, 1077 का त्वरित निराकरण।
इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।
उक्त हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतो पर ट्रैफिक पुलिस त्वरित निराकरण किया जा रहा है। यदि शिकायतें अन्य विभाग से जुड़ी होने पर ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा शिकायत की पुष्टि उपरांत जानकारी अन्य विभागों की ओर अग्रेषित भी की जा रही है। यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक कुल 1119 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 1077 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 44 शिकायतों पर भी कार्यवाही की जा रही है कल दिनाँक को 13 शिकायतें प्राप्त हुई, 8 का निराकरण त्वरित किया गया।
प्राप्त शिकायतो में अधिकांशत-
1. शाम के समय कुछ मार्गो पर अत्यधिक यातायात दबाव से यातायात की समस्या।
2. लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना
3. नो पार्किंग में वाहन खड़े होने से यातायात बाधित
आदि कई तरह की शिकायतें प्राप्त हुई।
उक्त शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर वाट्सएप हेल्पलाइन टीम द्वारा ट्रैफिक वायरलेस कंट्रोल, वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर यातायात बिट/ थाना क्षेत्र में लगी ट्रैफिक टीम को सूचना देकर क्रेन/सपोर्ट के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर समाधान किया गया।
आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर– 7049107620 पर सूचना दें।
