ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने राजस्व विभाग...
Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने राजस्व विभाग...
Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में...
Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो...
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 नवंबर 2025
सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय श्री आदित्य पाटनवार द्वारा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक 29 नवम्बर शनिवार को सुबह 11 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेण्ड्रा के सभा कक्ष में आयोजित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी ने बताया कि बैठक में परीक्षा की तैयारियों, उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आगामी 7 दिसम्बर को आयोजित होने वाले महापरीक्षा अभियान की तैयारी, समग्र शिक्षा एवं लोक शिक्षण संचालनालय से स्वीकृत कार्यों, अपार आईडी, न्यायालयीन प्रकरण, पेंशन प्रकरण, शिक्षक विहिन एवं एकल शिक्षकीय शालाओं, छात्रवृत्ति, गौ सेवा परीक्षा आदि की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक में सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्रोत केंद्र समन्वयक, हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों के प्राचार्य संकुल शैक्षिक समन्वयक, सभी नोडल अधिकारी उल्लास एवं गौ सेवा परीक्षा उपस्थित रहेंगे।
