शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील
Spread the loveशासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण...
Spread the loveशासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण...
Spread the loveचक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को...
Spread the love -भोपाल एम्स में एक सप्ताह...

धान खरीदी कार्य अंतर्गत कृषि उपज मंडी की टीम द्वारा
06 प्रकरणों में कार्यवाही कर 218 क्विंटल धान किया गया जप्त
बालोद, 20 नवंबर 2025


जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत उड़न दस्ता दल द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा ने बताया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य अंतर्गत कृषि उपज मंडी बालोद की उड़न दस्ता टीम द्वारा संघन जांच कर मंडी अधिनियम अंतर्गत अब तक 06 प्रकरण बनाकर 218 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। उन्होंने बताया कि आज बालोद तहसील अंतर्गत ग्राम लिमोरा में में 22 क्विंटल, ग्राम लोण्डी में 40 क्विंटल, ग्राम पोण्डी में 99 क्विंटल, ग्राम भेड़िया नवागांव में 32 क्विंटल और ग्राम बेलमंाड में 24 क्विंटल अवैध रूप से धान के भण्डारण पर जप्ती की कार्यवाही की गई है।
