दिवाली के रंग, संगीत की धुन और खरीदारी का उत्साह, फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय महोत्सव
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को...
Spread the loveएकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं...
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 17 नवंबर 2025
गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत गोरखपुर निवासी 52 वर्षीय सुग्रीव भारिया 40 प्रतिशत दिव्यांगजन हैं। सुग्रीव को रोजमर्रा के कार्यों में संघर्षमय जीवन का सामना करना पड़ रहा था, ऐसे समय में निःशुल्क ट्राई साइकिल और बैसाखी मिलने पर उनमे एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कलेक्टर जनदर्शन में सुग्रीव अपनी समस्या लेकर पहुँचे थे। उनकी पीड़ा और दृढ़ इच्छाशक्ति को समझते हुए प्रशासन सक्रिय हुआ और समाज कल्याण विभाग की सहायक उपकरण वितरण योजना के तहत उन्हें ट्राई साइकिल एवं बैसाखी प्रदान किया गया। सुग्रीव का कहना है कि उन्हें ट्राई साइकिल और बैसाखी मिलने से उनके दैनिक जीवन से जुड़े कार्य आसान होगा। अब उन्हें दूसरों के सहारे पर निर्भर नहीं होना पडे़गा। बैसाखी ने उनके कदमों को नई मजबूती दी है। अब वे न सिर्फ स्वतंत्रता का अनुभव कर रहे हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी पहले से कई गुना बढ़ गया है। सहायक उपकरण मिलने पर उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद किया है।
